फरवरी, 1863 में जिनीवा पब्लिक वेल्फेयर सोसायटी ने एक समिति का गठन किया। उस समिति में स्विटजरलैंड के पांच नागरिक शामिल थे। कमिटी को हेनरी डूनेंट के सुझावों पर गौर करना था। समिति के पांच सदस्यों में जनरल ग्यूमे हेनरी दुफूर, गुस्तावे मोयनियर, लुई ऐपिया, थिओडोर मॉनोइर और हेनरी डिनैंट शामिल थे। ग्यूमे हेनरी दुफूर स्विटजरलैंड की सेना के जनरल थे। एक साल के लिए वह समिति के अध्यक्ष रहे। गुस्तावे युवा वकील थे और पब्लिक वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष थे। उसके बाद से उन्होंने अपने जीवन को रेड क्रॉस कार्यों के लिए समर्पित कर दिया।