फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hindi Day 2020: नागपुर में हुआ था पहला विश्व हिंदी सम्मेलन, जानें कब से मनाया जा रहा यह दिवस

Fri, 10 Jan 2020 10:48 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
hindi diwas - फोटो : hindi diwas
हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हिंदी प्रेमियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में शुमार है। साल 2006 से हर साल दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। दुनिया में हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए पहली बार 10 जनवरी 1975 को नागपुर में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया था।

 
विज्ञापन

2 of 3
हिंदी दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए ही 10 जनवरी के दिन ही विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। दरअसल, हिंदी एक भाषा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की संवाहक भाषा है जिसके जरिए व्यक्ति अपनी हजारों साल पुरानी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ता है। वैश्विक स्तर पर भी हिंदी ने लोगों को अपनी तरफ लुभाया है और इसी वजह से आप देखेंगे कि हिंदी के बहुत सारे शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोश में समय-समय पर जगह मिलती रहती है। हिंदी आज एक वैश्विक भाषा बन रही है और लगातार इसका प्रचार और प्रसार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Hindi Diwas
दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में हिंदी शुमार है। चीन की मंडारिन भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती है और उसके बाद स्पेनिश भाषा का नंबर आता है। अंग्रेजी दुनियाभर में तीसरे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा है। इसके बाद हिंदी का नंबर आता है। 1975 के बाद से भारत के साथ ही मॉरिशस, त्रिनिडाड और टोबैगो, अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन मनाया गया। हिंदी दिवस भारत में 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन 1949 को संविधान सभा ने पहली बार आधिकारिक भाषा के तौर हिंदी को अपनाया था। वहीं विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें