फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Safety Tips: अनजान के साथ लिफ्ट में हों अकेले या ऑटो चालक ले जाएं सुनसान रास्ते, इस तरह करें अपना बचाव

Tue, 11 Oct 2022 06:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महिला सेफ्टी टिप्स - फोटो : istock
Women Safety Tips: महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता दर्ज करा रही हैं। लेकिन अक्सर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले समाचार पत्रों में पढ़ने को मिल जाते हैं। महिलाओं के साथ होने वाली कोई न कोई घटना सुनने को मिल ही जाती है। कभी लिफ्ट में, तो कभी पैदल आते वक्त, कभी किसी सुनसान जगह पर महिलाओं के साथ आपराधिक वारदातें होती रहती हैं। यही वजह है कि लड़कियां और महिलाएं अकेले या सुनसान जगहों पर निकलने से कतराती हैं। माता पिता भी बेटियों के अंधेरा होने के बाद घर से बाहर रहने पर चिंता करते हैं। माहौल इतना खराब हो चुका है कि रात में लड़कियां का अकेले बाहर निकलना एक डरावना अनुभव जैसा होता है। हालांकि कामकाजी महिलाओं को कभी कभी दफ्तर से लौटते समय देर हो जाती है। कोचिंग या क्लास से लौटने वाली किशोरियों को कभी घर वापसी में देर हो जाया करती है। ऐसे में जब वह अकेले होती हैं, या किसी सुनसान जगह पर कोई अंजान उनका पीछा करने लगता है तो वह खबरा जाती हैं और समझ नहीं पाती क्या करें। यहां कुछ महिला सुरक्षा के टिप्स आपको दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बिना डरे ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकल सकती हैं। ये रहे महिला सुरक्षा में मददगार टिप्स।
विज्ञापन

2 of 6
लिफ्ट में अकेले अजनबी संग फंसने पर क्या करें - फोटो : istock
लिफ्ट में अजनबी संग फंस जाने पर

कभी महिला लिफ्ट में किसी अजनबी के साथ अकेले होती हैं, तो अक्सर घबरा जाती हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। बल्कि लिफ्ट की सभी मंजिलों के बटन दबा दें। इससे लिफ्ट हर एक मंजिल पर रुकेगी। इससे अनजान शख्स अकेलेपन का फायदा उठाने की कोशिश नहीं कर पाएगा। वहीं अगर आपको लगता है कि उसके इरादे ठीक नहीं तो लिफ्ट से उस मंजिल पर उतर जाएं, जहां आपको कोई नजर आए। हो सके तो परिवार के किसी शख्स को फोन कर दें।
विज्ञापन

3 of 6
टैक्सी से अकेले जाने पर क्या करें - फोटो : istock
अकेले ऑटो-कैब में सफर करने पर

अगर महिला अकेले ही ऑटो या टैक्सी से सफर रही हैं, तो बैठने से पहले गाड़ी का नंबर अपने परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को भेज दें। फोन काॅल के जरिए उन्हें ये बात भी बता सकती हैं, अन्यथा मैसेज तो जरूर ही कर दें। किसी कारणवश फोन न लग रहा हो या मैसेज न पहुंच पा रहा हो तो भी मोबाइल निकालकर चालक को यह दिखाएं कि आप परिवार वालों से बात कर रहीं। जब चालक को यह पता होता है कि उसका विवरण अन्य किसी को पता है तो वह गलत हरकत करने से डरता है।  

4 of 6
टैक्सी चालक गलत रास्ते से ले जाए तो क्या करें - फोटो : istock
रात में टैक्सी चालक के गलत रास्ते से ले जाने पर

रात के वक्त अकेले टैक्सी से लौट रही हैं तो आसपास और रास्ते पर नजर रखें। अगर आभास हो कि चालक किसी गलत या सुनसान रास्ते से ले जा रहा है तो घबराएं नहीं बल्कि किसी को फोन करके सबसे पहले सूचित करें। अगर चालक कुछ गलत करने की कोशिश करें तो पर्स के हैंडल से उसके गले को लपेट कर खींचें। वह अचानक हुई आपकी गतिविधि से हड़बड़ा जाएगा और टैक्सी रोक देगा। अगर पर्स न हो तो दुपट्टे से उसे दबोच लें। उसकी कमीज का काॅलर पीछे से पकड़ कर खींच सकती हैं। बचाव का मौका पाते ही वहां से निकल जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
कोई पीछा करे तो क्या करें - फोटो : Istock
किसी के पीछा करने पर

अगर आप अकेले पैदल जा रही हैं और कोई व्यक्ति आपका पीछा कर रहा हो तो किसी दुकान या घर में घुस जाए और उसके मदद मांगे। एटीएम बूथ दिख जाए तो उसमें भी जा सकती हैं। कोई भी राह चलता दिखे तो बेझिझक उससे बात करें और मदद मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर पर अकेले होने पर ऐसे करें खुद का बचाव - फोटो : istock
घर पर अकेले होने पर

अगर आप घर पर अकेले हैं और कोई व्यक्ति आपके घर में घुसकर हमला कर दें तो सबसे पहले रसोई की ओर दौड़ें। रसोई में रखी पीसी मिर्च, हल्दी या अन्य कोई मसाला, बर्तन या कोई भी ऐसी चीज जो बचाव में काम आ सकती है, उठा लें। बर्तनों को हमलावर पर फेंक कर वार कर सकती हैं। इससे पहले तो हमलावर हड़बड़ा जाएगा। दूसरा बर्तनों और शोर की आवाज पड़ोस में जाने की संभावना होने पर मदद मिल सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें