ड्रायफ्रूट्स का लाभ लें
सूखे मेवे और दाने
वैसे तो यह किसी भी व्यक्ति के लिए शक्ति से भरपूर नाश्ता है। एक छोटी कटोरी या मुट्ठीभर मिक्स ड्रायफ्रूट्स, जिसमें अखरोट, बादाम, काजू, किशमिश, चारौली, खारक, खजूर, अंजीर, खुबानी, आदि शामिल हो। यह पेट भरने की संतुष्टि देने के साथ ही तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं। साथ ही इनसे भरपूर मात्रा में खनिज, फायबर, आयरन आदि भी प्राप्त होते हैं। इन्हें अच्छी तरह चबाकर खाएं। साथ ही इनके ऊपर तुरंत पानी पीने से बचें। ये पोषण देने के साथ ही शरीर को भरपूर शक्ति देंगे और शरीर को अंदरूनी तौर पर मजबूती भी देंगे। यह मजबूती प्रसव के बाद शरीर की शक्ति बढ़ाने में बहुत मदद करती है। इसलिए ही पारम्परिक रूप से भारत में ड्रायफ्रूट्स के लड्डू, खारक का दूध और पंजीरी जैसी चीजें प्रसव के बाद महिलाओं को दी जाती हैं।