फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers day 2019: जाने क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस और इसके पीछे की कहानी

Thu, 05 Sep 2019 11:07 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिक्षक का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। सफलता की पहली सीढ़ी गुरु ही होता है जिसके माध्यम से हम जीवन में आगे बढ़ते हैं। प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। बचपन से ही हमने देखा है कि इस दिन सभी छात्र-छात्राएं शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है। अगर नहीं, तो आज जानिए इस दिन के इतिहास के बारे में....
 
 
विज्ञापन

2 of 4
5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन् का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस महान राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया एक विद्यालय है जहां से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
सर्वपल्ली राधा कृष्णन् का कहना था कि जीवन में कभी भी कुछ अच्छा और ज्ञानवर्धक सीखने को मिले तो उसे तुरंत ही आत्मसात करना चाहिए। वह अपने छात्रों को पढ़ाते समय उनको पढ़ाई कराने से ज्यादा उनके बौद्धिक विकास पर ध्यान देते थे।  

 
विज्ञापन

4 of 4
एक बार राधा कृष्णन के कुछ शिष्यों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाने का सोचा। इसे लेकर जब वे उनसे अनुमति लेने पहुंचे तो राधाकृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे गर्व होगा। इसके बाद से ही 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। आपको बता दें कि पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें