World Hindi Diwas 2023: भारत कई राज भाषाओं और लिपियों से समृद्ध देश है। यहां कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं। देश के आधे से ज्यादा भाग को हिंदी भाषा ही जोड़ती है। भले ही अंग्रेजी का प्रचलन बढ़ गया हो लेकिन हिंदी अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा है। हालांकि भारत में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला है लेकिन राजभाषा के तौर पर हिंदी की खास पहचान है। भारत के साथ ही विदेशों में बसे भारतीयों को भी हिंदी भाषा ही एकजुट करती है। हिंदी हिंदुस्तान की पहचान भी है और गौरव भी। हिंदी को लेकर दुनियाभर के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को होता है। वहीं भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को होता है। दो अलग अलग तारीखों पर हिंदी दिवस मनाने की क्या वजह है? विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या अंतर है? अगली स्लाइड्स में जानिए 10 जनवरी और 14 सितंबर के हिंदी दिवस के इतिहास, अंतर और महत्व के बारे में।