World Hindi Day 2023 Motivational Quotes : भले ही अंग्रेजी भाषा सबसे अधिक देशों में बोली और लिखी जाती है लेकिन हिंदी-भाषी लगभग सभी देशों में बसे हुए हैं। भारत भाषाओं और लिपियों से समृद्ध देश है। जो भारतीय दूसरे देशों में बसे हैं, उन्हें भारत से जोड़ने के लिए भाषा एक माध्यम का काम करती है। देश ही नहीं, विदेशों में भी हिंदी भारत की पहचान है और विदेशों में बसे भारतीयों को एकजुट बनाती है। वैसे तो भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाते हैं, जो कि 14 सितंबर को होता है लेकिन विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाते हैं। हिंदी के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने, दूसरे देशों में बसे हिंदी भाषियों को एकजुट करने के उद्देश्य से हर साल विश्व स्तर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर कुछ महान विभूतियों के हिंदी पर विचारों को पढ़ेंं, ये आपको हिंदी पर गर्व महसूस कराएंगे।