फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leap Year: 2024 में लीप ईयर क्यों मनाया जा रहा है? जानिए अगर फरवरी में 29 तारीख न हो तो क्या होगा

Thu, 29 Feb 2024 10:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Leap Year - फोटो : istock
Leap Year 2024: वर्ष 2024 एक 'लीप ईयर' है। इस वर्ष फरवरी माह में 28 नहीं, 29 दिन होंगे और साल 366 दिन का रहेगा। यानी अन्य वर्षों की तुलना में लीप ईयर में एक दिन ज्यादा होता है। लीप ईयर हर चार साल में एक बार आता है, जिसमें 28 दिन की फरवरी में एक दिन बढ़ जाता है और 29 दिन हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लीप ईयर क्या होता है और इस वर्ष में एक दिन अधिक कैसे हो जाता है? 28 दिन की फरवरी लीप ईयर में 29 दिन की कैसे हो जाती है और अगर लीप ईयर न हो तो क्या होगा? आइए लीप ईयर से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
लीप ईयर - फोटो : iStock
लीप ईयर किसे कहते हैं

लीप ईयर वह वर्ष है, जिसमें हर साल की तुलना में एक दिन अधिक होता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक, एक साल में 365 दिन होते हैं, लेकिन लीप ईयर में 366 दिन हो जाते हैं। ऐसे में जिस वर्ष में एक दिन ज्यादा हो, उसे लीप ईयर कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
लीप ईयर - फोटो : istock
लीप ईयर क्यों आता है?

हर चार साल में एक दिन अधिक होने की एक अहम वजह है। एक साल में दिनों की संख्या पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा करने पर निर्भर करता है। जब पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है तो दिन-रात होते हैं और मौसम बदलता है।

पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में लगभग 365.242 दिनों का समय लगता है। यानी एक साल में अतिरिक्त 6 घंटे का वक्त लगता है। पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा में करने में लगे अतिरिक्त समय 0.242 दिन (6 घंटे) को अगर चार बार जोड़ा जाए तो एक दिन के बराबर होता है। यह बचा हुआ 0.242 दिन का समय चार वर्ष में जुड़ जाता है और एक दिन में परिवर्तित हो जाता है।

इसलिए कैलेंडर में हर चार साल में एक दिन अन्य वर्षों की तुलना में अधिक होता है। इसी को लीप ईयर करते हैं।

4 of 6
लीप ईयर - फोटो : mpia.de
लीप ईयर न हो तो क्या होगा?

प्रभु यीशु के जन्म वर्ष से ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत हुई। उसके चार साल बाद पहला लीप ईयर मनाया गया। लेकिन अगर हम लीप ईयर न मनाएं तो समय चक्र से हम आगे निकल जाएंगे। चार साल में एक अतिरिक्त दिन अगर कैलेंडर में न हो तो 100 साल बाद हम 25 दिन आगे होंगे, जिसके कारण मौसम में परिवर्तन की पता नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
Leap Year 2024 - फोटो : iStock
अगला लीप ईयर कब होगा?

वर्ष 2020 में लीप ईयर मनाया गया था, जिसके चार साल बाद यानी 2024 में लीप ईयर है। वहीं अगला लीप ईयर 2028 में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
calender 2024 - फोटो : pexel
लीप ईयर का पता कैसे चलता है?

कोई वर्ष लीप ईयर है इसका पता लगाने के लिए कुछ गणनाएं की जा सकती हैं। अगर कोई साल लीप ईयर है तो उस वर्ष को चार से पूरी तरह भाग दिया जा सकता है। जैसे 2024 को 4 से पूरी तरह से भाग दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें