फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Walking Mistakes: वाॅक करते समय आप भी तो नहीं करते ये गलतियां, जानें पैदल चलने का सही तरीका

Thu, 19 Jan 2023 04:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Walking
विज्ञापन
1 of 5
माॅर्निंग वाॅक - फोटो : pixabay
Walking Mistakes: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सक्रिय रखना चहिए। अध्ययन के मुताबिक प्रतिदिन व्यक्ति को 30-40 मिनट पैदल चलना चाहिए। कुछ कदमों का सफर सेहत के लिए लाभकारी होता है और कई रोगों से बचाव करता है। स्वस्थ रहने के लिए लोग माॅर्निंग वाॅक पर जाते हैं। शाम को कुछ वक्त टहलते हैं। लोगों को लगता है कि सिर्फ पैदल चलने से उनकी सेहत दुरुस्त रहती है, हालांकि वाॅक करने का एक सही तरीका होता है। अगर आप गलत तरीके से वाॅक करते हैं या पैदल चलने में कुछ गलतियां करते हैं, तो इसका शरीर पर असर पर गलत ही होता है। अगर आप सुबह या शाम में वाॅक करते हैं, तो सबसे पहले जान लें कि पैदल चलने का सही तरीका क्या है? वॉक करते समय आप क्या गलती करते हैं, ताकि उसे सुधार सके और सेहतमंद रह सकें।
विज्ञापन

2 of 5
पैदल चलने का सही तरीका - फोटो : social media
चलने की स्पीड

अगर आप प्रतिदिन 30 से 40 मिनट वॉक करते हैं आपकी रफ्तार 6.5 किमी प्रति घंटे की गति होनी चाहिए। अपने शरीर के मुताबिक सामान्य गति में चल सकते हैं। अगर वजन कम करने के उद्देश्य से वॉक कर रहे हैं तो फास्ट वाॅक की आदत बनाएं।
विज्ञापन

3 of 5
पैदल चलने का सही तरीका - फोटो : social media
वॉक करते समय न करें मुट्ठी बंद

टहलते समय अक्सर लोग बिना जानें हाथों की मुट्ठी कस लेते हैं। वॉक करते समय मुट्ठी बंद करना गलत असर कर सकता है। इससे शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। मुट्ठी बंद करके चलने से शरीर पर दबाव बनता है और बाहों, कंधे व गर्दन पर असर होता है। इस कारण ब्लड प्रेशर भी प्रभावित हो सकता है। उंगलियों में सूजन और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए पैदल चलते समय मुट्ठी न बंद करें।

4 of 5
पैदल चलने का सही तरीका - फोटो : Pixabay
कैसा हो हाथों का पोश्चर
 
  • वॉक करते समय हाथों का पाश्चर सही होना चाहिए। मुट्ठी को खोलकर टहलें।
  • दोनों उंगलियों को थोड़ा अंदर की ओर हल्का मोड़कर पहली उंगली के ऊपर अंगूठे को आराम देते हुए वॉक करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
  • छाती को सीधा रखते हुए कंधों को नीचे और पीछे की ओर रखकर पैदल चलें।
  • पैदल चलते समय हाथों की कोहनी को लगभग 90 डिग्री पर झुका कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैदल चलने का सही तरीका - फोटो : iStock
पैदल चलने का सही तरीका
  • पैदल चलते समय सिर सीधा रखें।
  • पीठ और कंधों को झुकाएं नहीं, बल्कि सीधा चलें।
  • पैरों को जमीन पर पूरा रखकर चलना चाहिए।
  • चलते समय कंधों को हर कदम के साथ मूव कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें