फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka Lifestyle: बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, नेटवर्थ जानकर होगी हैरानी

Sat, 18 Nov 2023 10:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जहां एक तरफ विराट क्रिकेटर के किंग है तो वहीं अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। ऐसे में कमाई के मामले में दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Virat Anushka Lifestyle - फोटो : Amar Ujala
Virat Anushka Lifestyle: आज का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद यादगार है। दरअसल, विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में आज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आज सेमीफाइनल के मैच में वनडे करियर का 50वां शतक लगाया। इस शतक से उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। खास बात ये थी कि सचिन इस मैच के दौरान खुद स्टेडियम में मौजूद थे।

जब विराट ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रचा तो उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह इस बार भी अपने पति को सपोर्ट करने स्टेडियम में मौजूद थीं। अनुष्का शर्मा को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के लिए चीयर करते हुए देखा गया। शतक के बाद उन्होंने पति विराट के लिए जमकर तालियां बजाई और टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया।

अनुष्का और विराट एक पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से भी पहचाने जाते हैं। विराट और अनुष्का दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड के दिग्गज हैं। ऐसे में लोगों के जहन में ये सवाल अक्सर आता है कि, इनमें से ज्यादा कौन कमाता होगा और इनकी कमाई कैसे होती होगी। आपके इस संशय को हम दूर करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Virat kohli - फोटो : Social Media
सबसे पहले बात करें विराट की

विराट कोहली क्रिकेट के बादशाह तो हैं हीं, साथ ही में वो कई कंपनियों के ब्रांड्स एंबेसडर भी हैं। इसके साथ ही वो अक्सर किसी ना किसी एड में नजर आते रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक एड का तकरीबन 7 से 10 करोड़ तक चार्ज करते हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 7
Virat kohli - फोटो : Social Media
इंस्टा से होती है कमाई

अगर बात करें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की तो वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं। खबरों की माने तो वो एक पोस्ट का 8.9 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक ट्वीट के लिए 2.5 करोड़ रुपये लेते हैं।

किंग कोहली को A+ कॉन्ट्रेक्ट की वजह से बीसीसीआई की तरफ से करोड़ों रुपये की सैलेरी भी मिलती है। इसके साथ ही कोहली को आईपीएल, टी20 और टेस्ट मैच में भी मोटा पैसा दिया जाता है। 

4 of 7
Virat kohli - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी है नेटवर्थ 

रिपोर्ट के मुताबिक, बात करें विराट कोहली की कुल संपत्ति की वो लगभग 112 मिलियन डॉलर, भारतीय रुपये में 931 करोड़ रुपये से अधिक की नेट वर्थ के मालिक हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Anushka Sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा भी नहीं हैं कम

अब बात करते हैं विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा की तो वो फिल्म जगत की हाई पेड एक्ट्रेस में आती हैं। वो एक फिल्म का तकरीबन 7-12 करोड़ चार्ज करती हैं।

इसके साथ ही एंडोर्समेंट के लिए वो 5 से 10 करोड़ रुपये की सालाना आय लेती हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। खबरों की मानें तो अनुष्का की नेटवर्थ विराट की लगभग एक चौथाई है, उनकी नेटवर्थ 255 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

6 of 7
Virat kohli and Anushka Sharma - फोटो : Social Media
बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैैं विराट और अनुष्का

इन दोनों को ही कारों का काफी ज्यादा शौक है। अनुष्का और विराट कोहली के पास कई लग्जरी और कीमती कार हैं। उन्हें ऑडी काफी पसंद हैं। ऑडी सीरीज की उनके पास 7 कार हैं। विराट के पास रेनॉल्ट डस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, रेंज रोवर, बेंटले काॅन्टिनेन्टल, फ्लाइंग स्पर जैसी बड़े ब्रांड की करोड़ों की कीमत वाली गाड़ियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Virat kohli and Anushka Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
इनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो मुंबई में अनुष्का और विराट का 34 करोड़ रुपये का एक घर है। इसके साथ ही दोनों ने गुडगांव में 80 करोड़ रुपये का एक बंगला लिया हुआ है। कुछ समय पहले ही कपल ने अलीबाग में 19 करोड़ रुपये का फार्म हाउस खरीदा है। साथ ही विराट ने किशोर कुमार का बंगला भी लिया हुआ है। विराट के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी ब्रांड की घड़ियों का शानदार कलेक्शन है।

विराट पीते हैं इतना महंगा पानी

लग्जरी लाइफ जीने के साथ-साथ विराट कोहली अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। विराट जिस कंपनी का पानी पीते हैं, उसकी कीमत 600 रुपये प्रति लीटर है। इसके साथ ही विराट अपने खानपान का काफी ध्यान रखते हैं। जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ ही कई तरह के वर्कआउट को फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें