Chhath Puja 2023 Fasting Tips: महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से हो गई है। चार दिन का यह पर्व हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक है। छठ पूजा के दौरान 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है। पहले दिन नहाय खाय होता है, जिस दिन व्रती भोजन ग्रहण करते हैं। उसके बाद से उपवास शुरू होता है। लगातार 36 घंटे अन्न व जल का सेवन न करने से स्वास्थ्य पर असर हो सकता है।
व्रत के दौरान कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना और शरीर में पानी की कमी के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। ऐसे में अगर आप या परिवार में कोई छठ का व्रत रख रहा है तो सेहत का विशेष ध्यान रखें। छठ पूजा के दौरान ऊर्जावान और स्वस्थ बने रहने के लिए सेहतमंद उपायों को अपना सकते हैं।