फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: अभी तक नहीं कर पाए हैं सेलिब्रेशन का कोई भी प्लान, इन लास्ट मिनट आइडियाज से करें सरप्राइज

Fri, 14 Feb 2025 10:35 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Valentines Day Planning: अगर आप भी अभी तक कोई प्लानिंग नहीं कर पाए हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत ही मददगार होने वाली है। आज की इस खबर में हम आपके लिए घर पर वैलेंटाइन डे मनाने के लिए कुछ रोमांटिक और दिलचस्प आइडियाज लेकर आए हैं, जिससे आप अपने पार्टनर के लिए यह दिन खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इन लास्ट मिनट आइडियाज से करें सरप्राइज - फोटो : adobe
आज प्यार का दिन यानी कि वैलेंटाइन डे है। कपल्स के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे भी देते हैं। फिर चाहे वो फूल हो कार्ड हो या फिर प्यार भरे संदेश हो। अपना प्यार जताने के लिए लोग अपने पार्टनर को यह प्यारे-प्यारे तोहफे देते हैं। हालांकि, कई लोगों को भूलने की बीमारी होती है और वह इस खास दिन को भी पूरी तरह से भूल जाते हैं। अगर आप भी अभी तक कोई प्लानिंग नहीं कर पाए हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत ही मददगार होने वाली है। आज की इस खबर में हम आपके लिए घर पर वैलेंटाइन डे मनाने के लिए कुछ रोमांटिक और दिलचस्प आइडियाज लेकर आए हैं, जिससे आप अपने पार्टनर के लिए यह दिन खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इन लास्ट मिनट आइडियाज से करें सरप्राइज - फोटो : Adobe Stock
घर पर बनाएं लजीज खाना
अगर आपका और आपके पार्टनर का बाहर जाने का कोई प्लान नहीं है तो आप घर पर ही इसे स्पेशल बना सकते हैं। आप अपने पार्टनर के लिए घर पर ही एक रोमांटिक डिनर तैयार कर सकते हैं। आप उनकी पसंदीदा डिश बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। इससे आपका बॉन्ड भी मजबूत होगा। डिनर के साथ आप कैंडल और सॉफ्ट म्यूजिक का थीम भी तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इन लास्ट मिनट आइडियाज से करें सरप्राइज - फोटो : Adobe stock
मूवी नाइट करें प्लान
अगर आपका बाहर जाने का कोई प्लान नहीं है तो आप घर पर ही एक मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं। आप स्नैक्स लेकर साथ में कुछ रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं। यही नहीं, इसके लिए आप कुछ अच्छे इंतजाम भी कर सकते हैं। आप ब्लैंकेट और कुशन्स के साथ अपने ड्राइंग रूम को छोटे थिएटर में तब्दील कर सकते हैं।

4 of 5
इन लास्ट मिनट आइडियाज से करें सरप्राइज - फोटो : Adobe stock
खेल सकते हैं मजेदार गेम्स
अपने वैलेंटाइन को मजेदार बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ कुछ मजेदार गेम्स भी खेल सकते हैं। इसके लिए आप उनके साथ ट्रुथ एंड डेयर खेल सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर के राज भी जान पाएंगे। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन लास्ट मिनट आइडियाज से करें सरप्राइज - फोटो : istock
पुरानी यादें करें ताजा
इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपनी पुरानी शादी की एल्बम भी देख सकते हैं। अपनी पहली मुलाकात और पहली डेट के पलों को ताजा कर सकते हैं। ऐसा करने से आप पुरानी यादों में खो जाएंगे और आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें