Valentine Day
- फोटो : Istock
वैलेंटाइन डे की एक और कहानी
वैलेंटाइन डे को प्यार के त्योहार के रूप में मनाने की एक और बड़ी वजह है। सेंट वैलेंटाइन ने केवल जीवित रहते हुए प्यार का प्रचार नहीं किया, बल्कि मरने के बाद भी प्यार के लिए बलिदान दिया। जिस शहर में सेंट वैलेंटाइन रहते थे, वहां के जेलर की एक बेटी थी, जिसका नाम जैकोबस था। जैकोबस नेत्रहीन थी। सेंट वैलेंटाइन ने मौत से पहले जेलर की बेटी जैकोबस को अपने नेत्र दान देने के फैसला लिया। उन्होंने जैकोबस के लिए एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा, तुम्हारा वैलेंटाइन।