Poonam Pandey Death Passes: बोल्ड सीन से लेकर विवादित बयान तक के जरिए चर्चा में बनी रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबरें 2 फरवरी को सामने आई। उनके अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट के जरिये बताया गया कि 1 फरवरी की रात कानपुर स्थित अपने आवास पर सर्वाइकल कैंसर के कारण पूनम पांडे का निधन हो गया। हालांकि 24 घंटे बाद वे खुद सामने आईं और खुलासा हुआ कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। वह कई बार इसी तरह के अटपटे पब्लिसिटी स्टंट के कारण चर्चा में बनी रहती हैं।
पूनम पांडे का जीवन भले ही ग्लैमरस दिखता हो लेकिन उसमें संघर्षों और कठिनाइयों की कोई कमी नहीं रही। प्यार से लेकर करियर तक में संघर्ष का सामना किया। सैम बाॅम्बे से शादी के कुछ समय बाद ही उनका अलगाव हो गया। घरेलू हिंसा और जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए पूनम ने ये रिश्ता खत्म कर दिया। इंडस्ट्री में बने रहने के लिए वह अक्सर ही कुछ अटपटा या विवादित करती रहती हैं। आइए जानते हैं कि पूनम पांडे कितनी अमीर हैं, उनकी कुल संपत्ति, घर और गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में जानिए।