Vacation Spots of Ambani: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और भारत के सबसे रईस उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी एक वैश्विक जलसे के तौर पर हुई, जिसमें देश विदेश के राजनीतिज्ञ, उद्योगपति, सेलिब्रिटी शामिल हुए। शादी के बाद अब अनंत और राधिका के हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।
वैसे तो अनंत को वाइल्ड लाइफ काफी पसंद है। उनका प्री वेडिंग जामनगर में हुआ था, जहां अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा संचालित हो रहा है। जानवरों से उनका प्रेम वनतारा में देखने को मिला। इसके अलावा शादी के जश्न में भी जानवरों से प्रति उनके प्रेम को राधिका के आउटफिट पर दर्शाया गया।
अंबानी परिवार को प्रकृति से प्रेम है। पूरा अंबानी परिवार छुट्टी मनाने के लिए देश विदेश की बेहद खूबसूरत जगहों पर जाना पसंद करता है। आकाश अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और बहू श्लोका अंबानी की पसंदीदा जगहें आपको भी काफी पसंद आएंगी।