फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह से चलाएंगे मिक्सर तो नहीं होगा लंबे समय तक खराब

Tue, 16 Mar 2021 05:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आप उसका उपयोग ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं - फोटो : Social Media

मिक्सर तो सभी के घरों में होता है लेकिन कई लोग जब मिक्सर का उपयोग करने जाते हैं तो वो खराब हो जाता है या सही ढंग से चलता नहीं है इसके पीछे कई कारण है लेकिन एक अच्छा मिक्सर यदि बार- बार ऐसा करता है तो संभव है कि आप उसका उपयोग ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं या फिर उसपर दबाव अधिक पड़ रहा है। यदि आप चाहते हैं कि आपका मिक्सर सही ढंग से काम करे तो मिक्सर को उपयोग करने के, उसका ख्याल रखने के तरीकों को अगली स्लाइड्स से जान लें। 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
सीधा बंद कर देंगे तो मिक्सर जल्दी खराब हो जाएगा - फोटो : Social media

ऐसा हो चलाने का तरीका-
मिक्सर कितने समय तक चलेगा यह इस बात पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह से चलाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि मिक्सर लंबे समय तक चले तो उसे इस क्रम में चलाएं- पहले एकदम धीरे, फिर मध्यम और तेज। जब बंद करने की बारी आए तो क्रम को उल्टा कर दें, तेज, मध्यम और धीमा और फिर ही बंद करें। सीधा बंद कर देंगे तो मिक्सर जल्दी खराब हो जाएगा।  

विज्ञापन

3 of 6
सामग्री अधिक है तो दो बार में पीस लें - फोटो : social media

इतनी हो सामग्री की मात्रा-
कई लोग मिक्सर के जार को पूरा भर देते हैं जो कि सही नहीं है। यदि आप चाहते हैं कि मिक्सर आपको परेशान न करे तो जार को आधे से ज्यादा कभी न भरें। आधे से ज्यादा भरा जार चलाने पर मिक्सर की मशीन पर अधिक दबाव पड़ता है, ब्लेड्स भी ठीक से काम नहीं करती हैं और चीजें भी ठीक तरह से पीसती नहीं हैं, दरदरापन रह जाता है। इसलिए सामग्री अधिक है तो दो बार में पीस लें। 

4 of 6
इस्तेमाल के बाद मिक्सर का प्लग निकाल दें - फोटो : पिक्साबे

मिक्सर का प्लग लगा न रहने दें
कई लोग मिक्सर बंद करके उसका प्लग हटाना भूल जाते हैं जिससे कि हमें भले ही मिक्सर बंद दिखता हो लेकिन करंट उसमें प्रवाहित होता रहता है, जो कि धीरे- धीरे मिक्सर की कार्यक्षमता को बुरी तरह से प्रभावित करने लगता है इसलिए इस्तेमाल के बाद मिक्सर का प्लग निकाल दें।

विज्ञापन

5 of 6
पानी डालकर एक बार अवश्य चलाएं - फोटो : social media

गीली चीजों को पीसते वक्त रखें ध्यान
गीली चीजों को पीसते वक्त मिक्सर का विशेष ध्यान रखना होता है। कोई भी गीली चीज पीसने के बाद आखिर में मिक्सर में पानी डालकर एक बार अवश्य चलाएं ताकि उस के ब्लेड में फंसी चीजें आसानी से साफ हो जाएं नहीं तो मिक्सर आगे दिक्कत दे सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घंटों आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं - फोटो : Social media
समयसीमा
मिक्सर का उपयोग करते वक्त इस बात को दिमाग में बैठा लें कि कितना ही अच्छा मिक्सर क्यों न हो लेकिन घंटों आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। यह मिक्सर की मशीन को जल्दी खराब कर सकता है इसलिए मिक्सर को एक बार में  केवल 10 से 15 मिनट तक ही चलाएं। यदि ज्यादा सामान पीसना है तो थोड़ा समय रूकने के बाद पुन: उपयोग में ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें