फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप्ति सलगावकर: दिलचस्प है मुकेश अंबानी की बहन की लव स्टोरी, गोवा के मशहूर कारोबारी से की है शादी

Thu, 01 Apr 2021 01:40 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दीप्ति और दत्तराज सलगावकर - फोटो : Twitter/@Rajsalgaocar
मुकेश अंबानी की लव स्टोरी तो सभी जानते हैं कि कैसे उन्होंने नीता अंबानी को प्रपोज किया था और उन्हें शादी के लिए मनाया था, लेकिन क्या आप मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सलगावकर की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं? दीप्ति की शादी गोवा के एक बड़े और मशहूर कारोबारी परिवार में हुई है। उनके पति का नाम दत्तराज सलगावकर है। वह वी. एम. सलगावकर ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक हैं, जो अयस्क खनन, लौह अयस्क के निर्यात, रियल एस्टेट और स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी हुई है। वहीं उनकी पत्नी दीप्ति गृहिणी हैं। वह लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। आइए जानते हैं दीप्ति दत्तराज सलगावकर की लव स्टोरी के बारे में कि कैसे वो दोनों मिले, फिर प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 6
धीरूभाई अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/dhirubhai_ambani3
सन् 1978 की बात है। दत्तराज के पिता वासुदेव सलगावकर और दीप्ति के पिता धीरूभाई अंबानी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों का परिवार उस समय मुंबई की मशहूर ऊषा किरण बिल्डिंग में रहता था। कहते हैं कि धीरूभाई अक्सर वासुदेव सलगावकर को पकौड़े खाने के लिए अपने घर पर बुलाया करते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
दीप्ति और दत्तराज सलगावकर - फोटो : Facebook/HELLO! India
धीरूभाई अंबानी और वासुदेव सलगावकर की दोस्ती की वजह से मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और दत्तराज सलगावकर की भी अच्छी दोस्ती हो गई थी। दीप्ति और दत्तराज की मुलाकात भी इसी बीच हुई थी। फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए। लगभग पांच साल तक उनका रिलेशनशिप चला और साल 1983 में दोनों परिवारों की सहमति से दीप्ति और दत्तराज ने एक दूसरे से शादी कर ली। 

4 of 6
दीप्ति और दत्तराज सलगावकर - फोटो : Facebook/Dipti Salgaocar
शादी के बाद दीप्ति और दत्तराज गोवा शिफ्ट हो गए। अब वो गोवा में ही रहते हैं। दीप्ति अपने पति के साथ जिस घर में रहती हैं, उसका नाम हीरा विहार है। यह घर किसी महल से कम नहीं है। कहते हैं यह घर इतना बड़ा है कि इसके मुख्य दरवाजे से घर तक पहुंचने में गाड़ी की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा भी गोवा में दीप्ति और दत्तराज के कई आलीशान घर हैं, जिनकी डिजाइन विदेशी इंजीनियर्स द्वारा तैयार की गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
दीप्ति सलगावकर - फोटो : Facebook/Dipti Salgaocar
दीप्ति के पति दत्तराज सलगावकर काफी पढ़े लिखे हैं। उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका की पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में एमबीए भी किया है। उन्हें घूमने-फिरने के साथ ही फोटोग्राफी का भी बहुत शौक है, जबकि दीप्ति को पढ़ने का शौक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इशिता और दत्तराज सलगावकर - फोटो : Facebook/Sharna Loffler Balfour
दीप्ति और दत्तराज सलगावकर दो बच्चों के पिता हैं, जिनका नाम इशिता सलगावकर और विक्रम सलगावकर है। विक्रम व्हार्टन बिजनेस स्कूल से स्नातक हैं, जबकि इशिता की पत्रकारिता और कला में रुचि है। इशिता की शादी मशहूर कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई नीशल मोदी से हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें