फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम चरण: साउथ का ये एक्टर रहता है 38 करोड़ के आलीशान बंगले में, खुद का है प्रोडक्शन हाउस और इन लग्जरी कारों से भरा है गैरेज

Thu, 01 Apr 2021 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी कई ऐसे बड़े स्टार्स हैं, जिनकी फिल्म इंडस्ट्री में काफी डिमांड हैं और इन्हीं में से एक हैं साउथ के सुपर स्टार राम चरण तेजा। वे तेलुगू सिनेमा के सबसे अमीर और महंगे सितारों में से एक हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्में दी हैं और दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। लोगों के बीच राम चरण की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। तो चलिए आपको राम चरण की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
दरअसल, राम चरण खाने-पीने के काफी शौकीन हैं और साथ ही उन्हें खाना बनाना भी काफी पसंद है। वे भारतीय खाने के साथ ही विदेशी पकवान भी बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
वहीं, राम चरण अपने खाने-पीने का खास ध्यान भी देते हैं। इसके अलावा वे रोजाना वर्कआउट भी करते हैं, ताकि खुद को फिट रख पाएं। इसके लिए वे जिम भी जाते हैं। वैसे राम चरण ने अपने घर पर फिटनेस एरिया बना रखा है, जहां पर वे वर्कआउट करते हैं।

4 of 10
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
राम चरण अपनी कमाई फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए करते हैं। वे कई बड़े ब्रांड के साथ भी जुड़े हैं। वहीं, बात अगर उनकी फीस की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक फिल्म के लिए लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
साल 2016 में राम चरण ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था, जिसका नाम कोन्निडेला प्रोडक्शन हाउस है। इसके अलावा वे हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन टू जेट के मालिक हैं और साथ ही उनके पास हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नाम से पोलो टीम भी है।
विज्ञापन

6 of 10
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
साल 2019 में राम चरण ने अपने परिवार के लिए हैदराबाद के सबसे पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक शानदार बंगला खरीदा था। इस बंगले की कीमत 38 करोड़ रुपये है। इस घर में वे अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी और अपने माता-पिता के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण का ये घर लगभग 25 हजार स्कवेयर फीट में बना हुआ है। साथ ही ये घर काफी आलीशान है। इस घर को सजाने के लिए विदेशों से भी शोपीस मंगाए गए थे।

8 of 10
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
हैदराबाद के अलावा राम चरण का एक आलीशान घर मुंबई में भी है। इस घर को उन्होंने साल 2012 में खरीदा था। ये एक फ्लैट है जो मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के पास है।

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
वही, राम चरण तेजा के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। उनके पास लगभग 5.8 करोड़ रुपये की कीमत वाली एस्टन मार्टिन, लगभग 1.32 करोड़ रुपये वाली बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, लगभग 2.73 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज एस क्लास और लगभग 3.5 करोड़ रुपये वाली रेंज रोवर वोग कार है।
विज्ञापन

10 of 10
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
बात अगर राम चरण तेजा की कुल संपत्ति की करें, तो वे तेलुगू सिनेमा के सबसे अमीर सितारों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 175 मिलियन डॉलर यानी 1292 करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें