फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में दिन-ब-दिन बढ़ रहा है यूवी टैटू का चलन, रात होते ही चमकने लगते हैं

Thu, 25 Feb 2021 03:52 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूवी टैटू से जुड़ी सारी जानकारी - फोटो : Instagram

युवाओं में टैटू गुदवाने का चलन पिछले लंबे समय से प्रचलित है लेकिन आजकल इनमें दिन-ब-दिन एक से बढ़कर एक ट्रेंड जुड़ते जा रहे हैं। ऐसा ही है एक ट्रेंड इन दिनों जो कि बहुत प्रचलित हो रहा है, वह है यूवी टैटू गुदवाने का चलन। यह ऐसे टैटू हैं जो सामान्य टैटू के अपेक्षा बहुत अलग होते हैं। रात में इन टैटू का प्रभाव और खूबसूरती कुछ और ही होती है इसलिए इन्हें ‘ब्लैक लाइट टैटू’ भी कहते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए यूवी टैटू से जुड़ी सारी जानकारी और जानिए क्यों इन दिनों इस प्रकार के टैटू बने हुए हैं युवाओं के आकर्षण का केंद्र।  

 

विज्ञापन

2 of 5
पार्टी करने वाले लोगों में ऐसे टैटू का चलन काफी बढ़ गया है - फोटो : Social media

ब्लैक लाइट टैटू की खासियत
यूवी टैटू की खासियत यह है कि दिन के उजाले में तो ये टैटू दिखते ही हैं, साथ ही अंधेरे में ये और भी चमकने लगते हैं। अंधेरे में रेडियम की तरह चमकने वाले इन टैटू का फैशन काफी पॉपुलर हो रहा है। क्लब-होटल्स में पार्टी पसंद करने वाले और रैव पार्टी करने वाले लोगों में ऐसे टैटू का चलन काफी बढ़ गया है। यूं किसी के हाथ पर गुदा हुआ टैटू सामान्य दिखेगा, लेकिन अंधेरे में किसी छोटी लाइट की तरह चमकने लगेगा, तब पता चलता है कि यह कोई सामान्य टैटू नहीं है बल्कि यह यूवी टैटू गुदवा रखा है।

विज्ञापन

3 of 5
स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है - फोटो : social media

ऐसे बनते हैं यूवी टैटू
सामान्य टैटू की तुलना में यह टैटू अलग तरह से बनाया जाता है। यूवी टैटू की इंक में फास्फोरस मिलाया गया होता है, जिससे वह अंधेरे में चमकता है। कई लोगों का मानना है कि इससे स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है लेकिन इसका चलन इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि लोग इस बात की चिंता न करते हुए निरंतर टैटू गुदवा रहे हैं। हालांकि, वैज्ञानिक रूप से किसी ने भी इसे हानिकारक साबित नहीं किया है और जितने भी आर्टिस्ट ने इस इंक का इस्तेमाल किया, उन्हें अभी तक कोई समस्या नहीं हुई है।

4 of 5
एकाध व्यक्ति पर ही इसका बुरा प्रभाव होते देखा है - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं
लॉस एंजिल्स (अमेरिका) की टैटू आर्टिस्ट सामंथा सियोरा बताती हैं कि 25 में से एकाध व्यक्ति पर ही इसका बुरा प्रभाव होते देखा है। वह भी थोड़ा इरिटेशन और स्किन पर दाग के रूप में। हालांकि, मैंने जिस व्यक्ति को देखा था, उसे बहुत सी एलर्जी प्रॉब्लम पहले से थी, इसलिए उस पर टैटू का ऐसा प्रभाव  दिखा। ये टैटूज पांच साल तक स्किन पर रहते हैं, उसके बाद मिटने लग जाते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसे अनुभवी आर्टिस्ट से ही बनवाएं - फोटो : social media

अनुभवी कलाकार से ही बनवाएं टैटू
सामंथा का कहना है कि यूवी टैटू अगर अनुभवी आर्टिस्ट से बनवाया जाए तो ये मामूली रोशनी में गायब हो सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें टैटू दिखाना पसंद नहीं। इसे अनुभवी आर्टिस्ट से ही बनवाएं, वरना इसके परिणाम हानिकारक हो सकते हैं। कभी-कभी स्किन इंक को रिजेक्ट कर देती है, जिससे चिड़चिड़ापन होने लगता है। वैसे इनविजिबल टैटू दो साल तक गायब नहीं होते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें