बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हों या फिर दफ्तर के भारी काम से थकान के बाद थोड़े दिन छुट्टियां बिताने की बात हो। सभी लोग पहाड़ों का रुख जरूर करते हैं। किसी को कुदरत के अनोखे नजारे पसंद होते हैं, तो किसी को झरने-नदियां। हर कोई प्रकृति के इन अद्भुत नजारों को देखने से वंचित नहीं रह पाता है। इसलिए हर साल काफी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख करते हैं। वहीं, अगर आप हिमाचल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां कई ऐसी जगह हैं। जहां आपको जाना चाहिए। तो चलिए हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जिससे आपका मन काफी खुश हो सकता है।