उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में कई ऐसी जगहें हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं और घूमने के लिहाज से बहुत अच्छी हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल ऐसी ही खूबसूरत जगहों में से एक है। समुद्र तल से 1132 मीटर ऊपर स्थित यह शहर खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ है। खूबसूरत वादियों की वजह से ही इस शहर को 'लैंड ऑफ हाइलैंडर्स' भी कहा जाता है। यहाँ बहने वाली तलौंग नदी तो आइजोल की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। यहां कई घूमने वाली खूबसूरत जगहें हैं। आइए जानते हैं आइजोल के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में...