फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप इस गर्मी घूमने जा सकते हैं श्रीनगर की इन खास जगहों पर, पर्यटकों के लिए हो रही है खास तैयारी

Sat, 06 Mar 2021 01:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। अब लोग गर्म कपड़ों को छोड़कर हल्के कपड़ों में आ गए हैं। यही नहीं, गर्मी आते ही लोग घूमने का भी प्लान करते हैं, क्योंकि गर्मियों में लोग हमेशा ठंडी जगहों की तलाश में होते हैं। जहां जाकर वो गर्मियों से थोड़े ही समय के लिए लेकिन दूरी बना सके, और ठंड को एंजॉय कर सके। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको श्रीनगर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों को बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
Nigeen Lake - फोटो : istock
नागिन झील
  • आप घूमने के लिए नागिन झील जा सकते हैं, जिसे लोग ज्वेल इन द रिंग के नाम से भी जानते हैं। ये झील चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। साथ ही ये झील काफी साफ है और इसका पानी बिल्कुल नीले रंग का है। इसी वजह से इसका नाम नागिन झील है। ये झील गहरी है और यहां प्रदूषण भी काफी कम है। इसलिए इस जगह पर लोग स्विमिंग करते हैं और साथ ही ये जगह वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
dal lake - फोटो : istock
डल झील
  • डल झील कश्मीर को एक अलग पहचान दिलाती है। ये झील तीन झीलों से मिलकर बनी है, जिसमें लोकट और बौदेध झील मिले हुए हैं। डल झील 26 स्क्वायर किलोमीटर में फैली हुई है। डल झील में आप बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। डल झील के किनारे पर कई होटल और गार्डन भी मौजूद है। जहां आप जा सकते हैं। यहां म्यूजिकल फव्वारा और लेजर शो भी होता है, जो हर शाम को होता है। इस महीने मार्च से उसे भी शुरु करने की तैयारी है।

4 of 5
गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
गुलमर्ग
  • साल 1987 में गुलमर्ग की खोज अंग्रेजों ने की थी। यहां वो गर्मियों के मौसम में अपना वक्त बिताते थे। लेकिन अब आप भी गर्मियों के मौसम में यहां अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। ये जगह 2030 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है और यहां आप कार के जरिए पहुंच सकते हैं। गुलमर्ग की दूरी श्रीनगर से 65 किलोमीटर है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स भी है। यहां कई अच्छे रिसोर्ट भी हैं, जहां आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indira Gandhi Memorial Tulip Garden - फोटो : istock
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन
  • श्रीनगर से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन। ये गार्डन डल झील के किनारे पर मौजूद जबरबाल पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। इसका एरिया लगभग 75 एकड़ में फैला हुआ है। हर साल अप्रैल महीने में सात दिनों तक यहां ट्यूलिप फेस्टविल चलता है। हर साल जितने भी लोग घूमने के लिए श्रीनगर पहुंचते हैं, वो यहां जरूर जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी श्रीनगर जा रहे हैं, तो यहां घूमने जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें