फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में बना रहे हैं विदेश घूमने का प्लान, तो पहले भारत की इन जगहों पर घूम लें, भूल जाएंगे बाहर के देश जाना

Fri, 19 Mar 2021 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
गर्मियों का मौसम आते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां वो घूम सकें और अपनी गर्मियों की छुट्टियों को एंजॉय कर सके। सैलानी गर्मियों में ऐसी जगहों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं, जहां का मौसम अच्छा हो, जहां उन्हें देखने के लिए कई अच्छी जगह मिले, नए खाने का स्वाद मिल सके आदि। इसके लिए लोग काफी पैसा खर्च करके विदेश भी जाते हैं, लेकिन अगर आप भी विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले एक बार भारत की इन जगहों पर घूम लें। जहां जाकर आपको यकीनन विदेशों से भी ज्यादा अच्छा लगेगा। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
गोवा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
गोवा
  • आप अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गोवा काफी अच्छी जगह हो सकती है। गोवा में वैसे तो कई बीच हैं, जहां आप पार्टी कर सकते हैं, घूम सकते हैं, कई एडवेंचर कर सकते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मजा आप पालोलेम बीच और बागा बीच पर जा सकते हैं। यहां आप पैरासीलिंग और बनाना राईड का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Christ Church, Shimla - फोटो : istock
शिमला
  • मतलब गर्मियों में अगर ठंड का एहसास लेना है, तो फिर शिमला से अच्छी जगह शायद ही कोई और हो। यहां आप कुफरी घूमने जा सकते हैं, जहां आप एडवेंचर कर सकते हैं। यहां आपको जिप लाइन, घुड़सवारी, जीप से घूमना, सेब के बागान आदि देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आप चैल, नारकंडा भी जा सकते हैं, जहां आप कुदरत के अनोखे नजारों के बीच समय गुजार सकते हैं।

4 of 5
manali - फोटो : istock
मनाली
  • हिमाचल प्रदेश में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल लोग घूमने जाते हैं। इसी में से एक जगह है मनाली। यहां आप रोहतांग पास, हिडिम्बा मंदिर, नग्गर, सोलंग घाटी, मणिकर्ण, वशिष्ठ घूमने जा सकते हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। साथ ही यहां आप कुदरत के वो नजारे देख सकते है, जो शायद ही आपको विदेशों में भी देखने को मिले। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी घूमने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दार्जलिंग पूर्वी भारत का एक शानदार हिल स्टेशन है। - फोटो : Pixabay
दार्जिलिंग
  • पश्चिम बंगाल का सबसे रोमांचक स्थल है दार्जिलिंग। यहां बर्फीली घाटियों, हसीन वादियां, ऊंचे-ऊंचे वृक्ष और कुदरत के अनोखे नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां आपको ब्रिटिश शासनकाल के दौरान बनी हुई कई पुरानी इमारतें देखने को मिल जाएंगी। ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, झरने-झील आदि भी यहां आप देख सकते हैं। यहां आपको नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम और चाय के बागान भी देखने को मिल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें