फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजी जंपिंग का रखते हैं शौक, तो इन चार जगहों पर ले सकते हैं मजा

Tue, 09 Feb 2021 09:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हमें जितना शौक खाने-पीने का होता है, उससे कहीं ज्यादा शायद घूमने का होता है। घूमना भी सिर्फ ये नहीं कि होटल लिया और थोड़ा घूमे और फिर बैग पैक कर वापस घर। दरअसल, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें घूमने के दौरान कई तरह के एडेंवचर्स करने का काफी शौक होता है। इसी में से एक है बंजी जंपिंग। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर ये करवाई जाती है, और लोग दूर-दराज से यहां इस बंजी जंपिंग का आनंद उठाने पहुंचते हैं। हालांकि, इसे हर कोई करना पसंद नहीं करता है, लेकिन कहा जाता है कि जो एक बार कर ले वो दोबारा करें बिना रह भी नहीं पाता। ऐसे में अगर आपके अंदर भी बंजी जंपिंग को लेकर जूनुन है, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
लोनावला
  • जब भी बात बंजी जंपिंग की होती है, तो हर किसी को सुरक्षा की काफी रहती है और जो कि बिल्कुल सही भी है। ऐसे में लोनावला को सबसे सुरक्षित बंजी जंपिंग की जगह माना जाता है। इसके अलावा चिक्की और ट्रैकिंग के लिए भी लोनावला काफी प्रसिद्ध है। यहां जहां पर जंपिंग कराई जाती है, वो जगह 45 मीटर चोटी पर स्थित है और यहां पर एक लीप चार-पांच मिनट का होता है। यहां पर एक जंप करने का खर्च 1500 रुपये है, और दस साल से छोटे लोगों को यहां बंजी जंपिंग करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
गोवा
  • बात जब गोवा की होती है तो मन में बीच, बीच पर बैठकर मौज-मस्ती, पार्टी आदि जैसे ख्याल आते हैं। लेकिन यहां ग्रेविटी जोन में एक बार बंजी जंपिंग करने का अपना ही मजा है, जिसे करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। अंजुना बीच पर बंजी जंपिंग की ये जगह मौजूद है। यहां 35 मीटर चोटी से जंप कराई जाती है, जिसका खर्च 500 रुपये है। यहां बंजी जंपिंग करने वालों के लिए सभी तरह की सुविधाएं भी मौजूद हैं। लोगों को यहां बंजी जंपिंग करने में काफी आनंद आता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ऋषिकेश
  • ऋषिकेश एक ऐसी जगह है, जहां पर अधिकतर लोग घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। एक तो ये जगह दिल्ली के काफी पास है और यहां हर चीज पर खर्च भी सीमित मात्रा में होता है। ऋषिकेश के मोहन चट्टी में बंजी जंपिंग की जगह है। यहां पर कई ऐसे प्लेटफार्म हैं, जहां से बंजी जंपिंग कराई जाती है। ये सतह से 83 मीटर ऊपर चोटी पर है। अगर आप यहां जाकर बंजी जंपिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक लोग के लिए 3550 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bungee jumping - फोटो : istock
बैंगलोर
  • वैसे तो बैंगलोर में लोग काम करने जाते हैं, क्योंकि यहां पर कई बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं। लेकिन यहां बंजी जंपिंग भी कराई जाती है, जहां लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। यही नहीं, यहां क्रेन से भी जंप किया जाता है। हालांकि, ये बेहद खतरनाक होता है। इसके अलावा यहां कई प्लेटफार्म है, जहां 80 से लेकर 130 फीट की ऊंचाई से जंप कराई जाती है। इस जगह का नाम ओजोन एडवेंचर है। लोग इस जगह जाना काफी पसंद करते हैं।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन, कोई सलाह या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें