World Diabetes Day 2022: यात्रा की सबसे खास बात होती है, वहां के व्यंजनों के माध्यम से उस शहर या जगह की संस्कृति के बारे में जानना। सफर के दौरान लोग अलग-अलग जगहों के खाने का स्वाद लेते हैं, लेकिन मधुमेह रोगियों के लिए स्थानीय खानपान का लुत्फ लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हर दिन बाहर का खाना और ऐसे भोजन का सेवन करना, जिसे कितनी शुद्धता के साथ बनाया गया है, ये सब पता न होने पर मधुमेह रोगियों का शुगर स्तर बढ़ने की आशंका रहती है। सफर और छुट्टियों के दौरान आप खुद को उसी नियंत्रित रूटीन में बांधकर नहीं रख पाते, जो दिनचर्या आप नियमित अपनाते हैं। ऐसे में मधुमेह रोगियों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव बन जाता है। 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर विशेषज्ञ से जानें कि यात्रा के दौरान मधुमेह रोगी किस तरह से यात्रा के दौरान रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं ताकि बिना किसी चिंता के मजेदार तरीके से सफर का लुत्फ उठा सकें।