फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2022 Travel: बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने ले जाना है तो कराएं इन जगहों की सैर

Mon, 14 Nov 2022 08:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने के लिए जगह - फोटो : istock

Children Day 2022: बच्चे किसी भी त्योहार या खास मौके को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। जिस तरह बच्चों को अपने जन्मदिन का इंतजार रहता है, उसी तरह बाल दिवस का भी इंतजार करते हैं। बाल दिवस प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन देश के हर बच्चे को समर्पित है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को हर साल बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाल दिवस पर भारत पर तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। बच्चों को पिकनिक पर ले जाया जाता है। इस बार अगर आपके बच्चे घर पर बाल दिवस मना रहे हैं तो अभिभावक भी उनका यह दिन खास बना सकते हैं। बच्चों को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो बच्चों के घूमने के लिए बहुत सारे विकल्प आपको मिल जाएंगे। बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने के लिए बेहतरीन जगहें।

 

विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली - फोटो : Facebook
राष्ट्रीय बाल भवन

बच्चों को घुमाने ले जा रहे हैं तो दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय बाल भवन ले जाएं। राष्ट्रीय बाल भवन की स्थापना 1956 में हुई थी। इस जगह का उद्देश्य छोटे बच्चों की रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी करनी थी। हर वर्ष यहां दिल्ली के कई स्कूलों से लाखों बच्चे आते हैं। यहां बच्चों को राइड का लुत्फ उठाने के साथ ही कई तरह के खेल में शामिल होने का मौका मिलता है। बाल भवन का टिकट महज पांच रुपये है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भवन खुला रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
एडवेंचर आइलैंड - फोटो : facebook/naz.rajput.986
एडवेंचर आईलैंड

बच्चों को एडवेंचर और खेल बहुत पसंद होता है। ऐसे में अभिभावक बच्चे को एडवेंचर आईलैंड घुमाने ले जा सकते हैं। यह जगह पूरे देश में प्रसिद्ध है। सुबह दस बजे से एडवेंचर आईलैंड खुल जाता है। हालांकि यहां मस्ती के लिए आपको थोड़ा अधिक व्यय करना पड़ सकता है। एडवेंचर आईलैंड का टिकट लगभग पांच सौ रुपये के आसपास मिलेगा।

4 of 5
तीन मूर्ति भवन - फोटो : facebook
तीन मूर्ति भवन

दिल्ली की शानदार और ऐतिहासिक जगहों पर तीन मूर्ति भवन शामिल है। यह जगह बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। तीन मूर्ति भवन में एक संग्रहालय मौजूद है, जहां बच्चों को घूमने में आनंद आ जाएगा। साथ ही बच्चों को कुछ सीखने को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाटर पार्क - फोटो : Facebook
वाटर पार्क

दिल्ली एनसीआर में कई वाॅटर पार्क हैं। इसमें से एक नोएडा का वर्ल्डस ऑफ़ वंडर वाटर पार्क है, जो बच्चों का काफी पसंद आता है। बच्चों का दिन यादगार बनाने के लिए अभिभावक उन्हें लेकर वाॅटर पार्क जा सकते हैं। यहां कई सारे वाॅटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर एक्टिविटी का बच्चे आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें