फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 4 सबसे खूबसूरत शहर, भव्यता से लेकर रोमांस तक ऐसी है चकाचौंध

Mon, 19 Aug 2019 07:49 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
venice,italy
अगर आप घूमने के शौकीन हैं और खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में आपको जरूर जाना चाहिए। इन शहरों में इटली और पेरिस भी शामिल हैं। घुमक्कड़ी के शौकीन लोगों के लिए ये शहर रूमानियत का अहसास देने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये शहर जो आपको अपने जीवन में एक बार जरूर देखने चाहिए।


 
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेवी फाउंटेन, रोम - फोटो : Social media
रोम
रोम दुनियाभर में अपने सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प के लिए जाना जाता है। इटली का यह खूबसूरत शहर टाइबर नदी के किनारे स्थित सात पहाडि़यों पर बसा है। रोम 14000 साल पुराना शहर है। रोम को फैशन, रोमन व्यंजन और सिनेमा का शहर माना जाता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर भी कहा जाता है। रोम में आप गैलेरिया नाजियोनेल डी आर्टे मॉडर्निया घूम सकते हैं। यह कला प्रेमियों के घूमने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। यह आर्ट गैलरी 1883 में स्थापित हुई थी। यह आर्ट गैलरी समकालीन और आधुनिक कला का प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
budapest
बुडापेस्ट
बुडापेस्ट अपने वास्तुकला के बेजोड़ेपन के लिए जाना जाता है। यहां की वास्तुकला आपका दिल जीत लेगी। यह हंगरी की राजधानी है। यह तीन शहरों से मिलकर बना है और डैन्यूब नदी की वजह से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। बुडा और पेस्ट साल 1873 तक दो अलग-अलग शहर थे। बुडा में आपको शाही महल और ओटोमन युग के स्पा देखने को मिलेंगे। यहां आपको 13वीं शताब्दी का मथायस प्रसिद्ध चर्च भी देखने को मिलेगा। 

 

4 of 6
ग्रैंड वेनिस मॉल - फोटो : अमर उजाला
वेनिस
वेनिस पानी पर तैरने वाला शहर है। इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। अपनी नैसर्गिक खूबसूरती, प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिकता के चलते यह शहर दुनिया के दूसरे शहरों से एकदम अलग है। वेनिस को आप या तो पैदल घूम सकते हैं या फिर नाव पर। यह शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। वेनिस इस शहर में आपको सड़कें कम, नहरें ज्यादा दिखेंगी। पर्यटक पानी पर तैरते इस खूबसूरत शहर का लुत्फ नावों पर बैठकर उठाते हैं। बड़े-बड़े पुलों वाला यह शहर आलीशान बिल्डिगों के लिए भी जाना जाता है। लकड़ी के होने के चलते ये बिल्डिंग और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
effil tower - फोटो : Social Media
पेरिस
पेरिस रोमांस का शहर है। इसे सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। यहां की भव्यता पर्यटकों का दिल जीत लेती है। पेरिस घूमने के लिए हर साल करोड़ों पर्यटक आते हैं। पेरिस में एक से बढ़िया एक रेस्टोरेंट और टूरिस्ट स्पॉट हैं। अगर आप पेरिस जा रहे हैं तो एफिल टावर जरूर देखें। एफिल टावर का निर्माण 1889 में हुआ था। इस लोहे के टावर की ऊंचाई 300 मीटर है। इस टावर के सबसे ऊपरी माले पर पहुंचने के लिए आपको करीब 1,665 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
effil tower image new - फोटो : Social Media
एफिल टावर का नाम एक इंजीनियर गुस्तव एफिल के नाम पर रखा गया है। रात के वक्त यहां की तस्वीर खींचना गैरकानूनी है। दरअसल, इस टावर पर लगी लाइट्स के डिजाइन पर उसके कलाकारों का कॉपीराइट है। एफिल टावर का निर्माण 300 कारीगरों ने काम किया था। इसे बनाने में 18,038 लोहे के टुकड़े और 2.5 मिलियन कील का इस्तेमाल हुआ था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें