फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend Trip: सितंबर के आखिरी वीकेंड पर घूम आएं जयपुर, ऐसे करें घूमने की पूरी प्लानिंग

Fri, 15 Sep 2023 01:10 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हवा महल और जौहरी मार्केट की रौनक - फोटो : सोशल मीडिया
September Long Weekend Plan: भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में आप घूमने जा सकते हैं। हर मौसम का अपना अलग मजा है। सितंबर में अधिक गर्मी न होने के कारण आप कहीं किले मकबरे जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। अक्सर काम की वजह से लोग परिवार के साथ कहीं बाहर नहीं जा पाते। लेकिन इस बार आपको एक साथ 5 छुट्टियां मनाने का मौका मिल रहा है, आप चाहें तो जयपुर घूमने जा सकते हैं। दरअसल, सितंबर के आखिरी सप्ताह में 5 दिनों की छुट्टियां होने वाली हैं। 28 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के बीच आप 29 सितंबर को छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। आप जयपुर घूमने जा सकते हैं। इस दौरान वहां का मौसम और किले दोनों आपकी छुट्टी को यादगार बना सकते हैं। आप वहां की कुछ मशहूर जगहों की सैर कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए उन जगहों के बारे में जान लेते हैं, जो जयपुर घूमने वाले लोगों को जरूर घूमनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
हवा महल - फोटो : Pixabay
हवा महल
जयपुर जाए और हवा महल ना देखें ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर आप जयपुर घूमने जाए, तो हवा महल जरूर देखें। इस महल की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। हवा महल अपनी गुलाबी रंग की बालकनियों और जालीदार खिड़कियों के लिए पॉपुलर है। हवा महल का आकर्षण इसकी 953 खिड़कियां हैं। इस महल को शाही महिलाओं के लिए बनवाया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
जल महल - फोटो : सोशल मीडिया
जल महल 
जल महल अपने में एक प्रसिद्ध जगह है। अक्सर लोग इसे दूर दूर से देखने आते हैं। सितंबर वीकेंड की छुट्टी मनाने के लिए यह एक अच्छी जगह हो सकती हैं। जल महल मान सागर झील के बीच में स्थित है। पांच मंजिला इस जल महल की सबसे खास बात ये है कि, इसका सिर्फ एक मंजिल ही पानी के ऊपर दिखता है जबकि बाकी के चार मंजिल पानी के नीचे हैं।

4 of 6
सिटी पैलेस - फोटो : सोशल मीडिया
सिटी पैलेस 
जयपुर में आप सिटी पैलेस घूमने भी जा सकते हैं। यदि आप शाही अंदाज में छुट्टियां मनाना चाहते हैं, तो यहां घूमने जरूर जाएं। जयपुर सिटी पैलेस 300 साल पुराना महल है। यहां आपको जयपुर से जुड़ी अन्य चीजों की जानकारी भी प्राप्त हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जयपुर में स्थित जयगढ़ किला - फोटो : सोशल मीडिया
जयगढ़ किला
जयपुर का जयगढ़ किला अपनी अद्भुत बनावट के लिए प्रसिद्ध है। इसे 1726 में सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा आमेर किले की सुरक्षा के लिए बनवाया गया था। इसकी बनावट अक्सर लोगों का मन मोह लेती है। खास बात ये है कि, यह इतना बड़ा है कि आप यहां परिवार के साथ या दोस्तों के साथ मिलकर खूब मस्ती कर सकते हैं। यह बेहद ही सुंदर जगह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयपुर का जौहरी बाजार - फोटो : पीटीआई
जौहरी बाजार
जयपुर का जौहरी बाजार बेहद मशहूर है। आप यहां से गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। यहां आपको कुंदन के गहने भी आसानी से मिल जाएंगे। जौहरी बाजार में कई सारी हैंड मेड चीजें मिलती हैं, आप अपने दोस्तों व भाई-बहनों के लिए यहां से शॉपिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें