फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में परिवार एवं दोस्तों के साथ करें इन जगहों की यात्रा, नया साल बन जाएगा यादगार

Fri, 25 Dec 2020 09:12 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जनवरी में भारत में ऐसे कई सारे स्थान है जो घूमने के लिए श्रेष्ठ हैं - फोटो : travel

यदि आप भी चाहते हैं कि नए साल की शुरुआत आप घूम-फिरकर करें ताकि पूरे साल आप ऊर्जा से भरे- पूरे रहें तो आप बहुत अच्छा विचार कर रहे हैं। साल का पहला महीना अर्थात जनवरी यदि यह पहला महीना ही एकदम खुशनुमा होगा तो यह तो तय बात है कि आने वाला पूरा साल तो फिर हंसते-खिलखिलाते ही बीत जाएगा। जनवरी में भारत में ऐसे कई सारे स्थान है जो घूमने के लिए श्रेष्ठ हैं। इन जगहों की अपनी खासियत है। यहां आप अपने परिवार, दोस्तों एवं लाइफपार्टनर के साथ भी जा सकते हैं। यहां की जनवरी वाइब्स आपको दीवाना बना देंगी। अगली स्लाइड्स में देखिए भारत के वे खूबसूरत स्थान जहां जाकर आप अपने नए वर्ष की कर सकते हैं बेहतरीन शुरुआत। 



 
विज्ञापन

2 of 5
ओरछा - फोटो : MP Tourism
ओरछा
यदि आप नए साल की शुरुआत किसी बहुत अच्छी जगह घूम- फिरकर करना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश में स्थित ओरछा एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। आप ओरछा में ओरछा किला, चतुर्भुज मंदिर, राजाराम मंदिर, दऊआ की कोठी, जहांगीर महल आदि देख सकते हैं। यहां की लोककथाओं में जो रस आपको मिलेगा वो कहीं और मिलना मुश्किल है। यहां का मौसम इन दिनों बहुत अच्छा है। साथ ही यहां दूर- दूर तक प्राकृतिक खूबसूरती देख आपका मन एकदम प्रसन्न हो जाएगा। 

 

विज्ञापन

3 of 5
जयपुर - फोटो : पेक्सेल्स

जयपुर
जनवरी में गुलाबी शहर का मौसम भी एकदम गुलाबी होता है इसलिए इन दिनों यहां घूमना बहुत अच्छा लगता है। आप यहां कई सारे एतिहासिक स्थल, प्रसिद्ध मंदिर एवं बाजार आदि भी देख सकेंगे। यहां आपको आमेर किला, हवा महल, बिरला मंदिर, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस आदि देखकर बहुत मजा आएगा। जनवरी में यहां पतंग महोत्सव का आयोजन भी होता है। यहां के बाजारों में खरीदारी करते वक्त आप आराम से भाव-ताव भी कर सकते हैं।

4 of 5
कुल्लू और मनाली - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू और मनाली
हिमाचल प्रदेश की शान है वहां के ये दो हिल स्टेशन। जनवरी में यहां घूमने का अपना ही मजा है। कुल्लू घाटियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं मनाली नदी, पहाड़ और रोमांच के लिए प्रसिद्ध है। इन हिल स्टेशन्स पर अक्टूबर के बाद से मौसम बहुत ठंडा होने लगता है और जनवरी में यहां खूब बर्फबारी होती है। इसलिए यदि आप साल की शुरुआत में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रण ऑफ कच्छ - फोटो : social media
रण ऑफ कच्छ
यदि आप सर्दी के इस मौसम में थोड़ी गर्माहट का आनंद लेना चाहते हैं तब तो रन ऑफ कच्छ आपके लिए श्रेष्ठ है। इसे भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है। यहां आप मांडवी बीच, विजय विलास पैलेस एवं कच्छ का रण आदि आराम से घूम सकते हैं। यदि नए साल की शुरुआत कुछ अलग करके करना है तो आप यहां पैरामोटरिंग, राइफल शूटिंग आदि चीजें कर सकते हैं। रात में यहां तारे देखने में भी बहुत मजा आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें