भारत प्राकृतिक नजारों से समृद्ध देश है। यहां पहाड़, नदी, झरने से लेकर समुद्र, बीच और बेहद मनोरम दृश्य देखने को मिल जाते हैं। अगर आपका बजट विदेश की यात्रा करने का नहीं है तो बिल्कुल भी सोचने की जरूरत नही है। भारत के हर हिस्से में ऐसे खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे जो आपको बिल्कुल विदेशों जैसे लगेंगे। हिमाचल प्रदेश से लेकर कश्मीर और साउथ के कई हिस्सों में ऐसी जगह हैं जो बिल्कुल हूबहू विदेशी पर्यटन स्थल से मिलती जुलती हैं। तो अगर आप कम बजट में फैमिली के साथ ऐसी जगहों की सैर करना चाहते हैं जहां विदेशो जैसा नजारा मिले तो इन जगहों की सैर करें।