सुंदर घाटी, पहाड़ों से घिरे खूबसूरत शहर, झील, झरना और बीच, घूमने तो कई बार जा चुके होंगे आप। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बार में बताने जा रहे हैं, जिसका संबंध त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। जी हां, माता सीता का जन्मस्थल 'मिथिला'। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कई धरोहरों के लिए ये जगह विश्व प्रसिद्ध है, जहां समय निकालकर एक बार आपको जरूर जाना चाहिए। आगे जानें यहां कहां घूम सकते हैं आप।