सतारा सात पहाड़ियों से घिरा हुआ शहर है इसलिए इस जगह का नाम सतारा पड़ा। इन पहाड़ियों के नाम हैं जरंदेश्वर, यवतेश्वर, जिंक्यात्रा, कित्लिचा डोंगर, सज्जनगढ़, पैदयाचा बैरोबा और नक्दिचा डोंगर। इन सात पहाड़ियों के अलावा सतारा पूरब में सोलापुर, पश्चिम में रत्नागिरी, उत्तर में पुणे, दक्षिण में सांगली से भी घिरा हुआ है। इस शहर का ऐतिहासिक महत्व भी है।