फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो स्थान जहां राजा जनक को मिली थीं माता सीता, मिथिला में देखने को और भी है बहुत कुछ

Mon, 16 Sep 2019 11:30 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
सुंदर घाटी, पहाड़ों से घिरे खूबसूरत शहर, झील, झरना और बीच, घूमने तो कई बार जा चुके होंगे आप। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बार में बताने जा रहे हैं, जिसका संबंध त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। जी हां, माता सीता का जन्मस्थल 'मिथिला'। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कई धरोहरों के लिए ये जगह विश्व प्रसिद्ध है, जहां समय निकालकर एक बार आपको जरूर जाना चाहिए। आगे जानें यहां कहां घूम सकते हैं आप। 
विज्ञापन

2 of 6
राजनगर, दरभंगा
यह दरभंगा रियासत की पुरानी राजधानी रही है। दरभंगा महाराज के पुराने महलों के भग्नावशेष यहां की ऐतिहासिक समृद्धि को आज भी जिंदा रखे हुए हैं। हालांकि, यहां के महल अब खंडहर हो चले हैं। यह बिहार के मधुबनी में स्थित है।
विज्ञापन

3 of 6
जनकपुर धाम 
माता सीता के पिता महाराजा जनक यहां राज करते थे। भगवान राम की शादी सीता से यहीं हुई थी। नेपाल में स्थित जनकपुर हिंदुओं का बड़ा तीर्थस्थल है।

4 of 6
बिस्फी मधुबनी 
ये जगह कवि कोकिल विद्यापति का जन्मस्थल है। उन्होंने यहां पर ही संस्कृत और मैथिली में कई ग्रंथों व गीतों की रचना की थी।
 
पुनौरा धाम, सीतामढ़ी 
बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौरा धाम माता सीता का स्थल है। हल चलाते समय राजा जनक को इसी जगह पर सीता मिली थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
अहिल्या स्थान
यह जगह भारत सरकार द्वारा विकसित हो रहे रामायण सर्किट का हिस्सा है। रामचरित मानस में तुलसीदास और रामायण में वाल्मिकी ने इस भूमि को काफी पावन बताया है। यहीं से कुछ दूर स्थित ब्रह्मपुर गौतम ऋषि से जुड़ा स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बलिराजगढ़ 
यह आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा संरक्षित स्थल है और इसे राजा बलि के गढ़ के रूप में जाना जाता है। पांच चरणों में हुई खुदाई में यहां तीन हजार साल पुरानी सामग्री मिली थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें