फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में थोड़ा हटके करें प्लान, इस बार घूम लें भारत का 'दूसरा कश्मीर' 

Tue, 17 Sep 2019 03:32 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
अनेक कलाओं और संस्कृतियों से सजी भारत की धरती पर देखने को बहुत कुछ है, इतना कि उनके बारे में अभी आप जानते भी नहीं हैं। इन छिपी हुई खूबसूरत जगहों को देखने के लिए जरूरी है देश को 'एक्स्प्लोर' करना या घूमना। अगर हर बार उन्हीं जानी पहचानी जगहों पर छुट्टियां बिताने जाएंगे तो कैसे भारत घूम पाएंगे। अपनी छुट्टियों को थोड़ा हटके प्लान करिए और इस बार भारत के दूसरे कश्मीर की यात्रा पर निकल जाइए। 
विज्ञापन

2 of 6
दरिंगबाड़ी 
ओडिशा में एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है, एक ऐसी जगह जहां प्रकृति की शानदार पहाड़ियों, झीलों, झरनों और जंगलों का संगम देखने को मिलता है। दरिंगबाड़ी, 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ओडिशा की एकलौती जगह है, जहां सर्दियों में बर्फबारी भी देखने को मिलती है। दरिंगबाड़ी ओडिशा के कंधमाल जिले में देवदार के घने जंगलों और बादलों से घिरी जगह है। कहा जाता है कि ये जगह सबसे पहले डेरिंग नाम के एक ब्रिटिश अधिकारी ने देखी थी। उसी अधिकारी के नाम से इस जगह का नाम डेरिंगबाड़ी पड़ा जो आज दरिगंबाड़ी के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
चीड़ के पेड़ों की हरियाली इस जगह को और भी खूबसूरत बनाती है। खास बात तो ये है कि इस जगह के बारे में कम ही लोग जानते हैं इसलिए यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती। यहां आप हिल व्यूपॉइंट से आस पास के मनोरम दृश्य देख सकते हैं। दरिंगबाड़ी के पूरे रास्ते आपको कॉफी और मसालों के बागान नजर आएंगे। यही वजह है कि इसे 'ओडिशा का कश्मीर' कहा जाता है। 

4 of 6
- फोटो : pixa
दरिंगबाड़ी में और उसके आसपास बहुत सारे आकर्षण हैं। जब भी आप यहां घूमने जाएं तो मदुबंडा और बादंगिया झरना जाना न भूलें। झरने से झरता पानी चट्टानों से टकराता हुआ एक बेहद खूबसूरत नजारा है। ये जगह कई प्रकार के पेड़ों और फूलों के पौधों से भरी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
अगर आपको जंगलों से प्यार है तो बेलघर अभयारण्य जरूर जाना चाहिए। पहाड़ों और अनूठे नजारों से भरी ये जगह 'कुटिया कोंधा' प्रजाती के लोगों की मातृभूमि मानी जाती है। इन जगहों के अलावा, आप कॉफी बागान, स्पाइस गार्डन, डोलुरी नदी और रुशिकुलिया नदी भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसे पहुंचें
यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा भुवनेश्वर है। भुवनेश्वर और दरिंगबाड़ी के बीच की दूरी 250 कि.मी. है। भुवनेश्वर से, दरिंगबाड़ी पहुंचने के लिए कैब ले सकते हैं। ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो निकटतम रेलवे स्टेशन ब्रह्मापुर है। ब्रह्मापुर से दरिंगबाड़ी के बीच की दूरी लगभग 120 कि.मी. है। दरिंगबाड़ी पहुंचने के लिए ब्रह्मापुर से टैक्सी मिल जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें