फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटाफट दोस्तों के साथ बनाएं यहां का प्लान, कहीं और नहीं मिलेगा इस जगह की तरह एडवेंचर

Mon, 24 Jun 2019 12:01 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
भारत के मशहूर हिल स्टेशनों की बात होती है तो सभी ऊटी, नैनीताल, शिमला, दार्जीलिंग जाने की सलाह सब देते हैं। लेकिन ये अगर आप किसी यूनिक या नई जगह जाना चाहते हैं तो विकल्प की कमी नहीं है। आज हम आपको ऐसी ही यूनिक जगह के विषय में बताने जा रहा हैं जहां दोस्तों के साथ जाएंगे तो जबरदस्त सुनहरी यादें बनाएंगे और इस जगह इतनी एडवेंचर गतिविधियां होती हैं जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। कर्नाटक में दांडेली ऐसी जगह है जहां अापको गजब का अनुभव मिलेगा। 


 
विज्ञापन

2 of 6
कवाला केव्स तक हाइकिंग बहुत ही शानदार अनुभव होता है, जिसके लिए पहले से ही तैयारी करनी होती है। भारतियों को जहां 450 रुपए शुल्क देना होता है। कर्नाटक के बोट में बैठकर फिशिंग करने का भी अलग ही मजा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
जॉर्बिंग के नाम से एडवेंचर के शौकीन इससे अच्छी तरह वाकिफ होंगे। बहुत ही अलग तरह का एडवेंचर है जिसका मजा कुछ ही जगहों पर मिलेगा। इसमें एक ट्रांसपेरेंट बॉल के अंदर घुसकर पानी पर दौड़ लगानी होती है। जो मजेदार है पर आसान नहीं। कर्नाटक के एडवेंचर कैंप में आप जॉर्बिंग के आनंद ले सकते हैं।

4 of 6
- फोटो : Amar Ujala
दांडेली में रिवर सफारी के दौरान कई सारे पशु-पक्षियों को देखने का मौका मिलता है। कर्नाटक के घने जंगल कई प्रकार के खूबसूरत पक्षियों का घर हैं। यहां ओल्ड मैगजीन हाउस जरूर जाएं जहां सरकारी जंगल लॉज है। यहां से जंगल के इन खूबसूरत नजारों को देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
वॉटर रॉफ्टिंग के लिए स्विमिंग भी आना जरूरी है। दांडेली आएं तो इस एडवेंचर को जरूर ट्राय करें। विदेशी सैलानियों के लिए अलग और भारतियों के लिए इस एडवेंचर की अलग-अलग कीमत है। यहां रॉफ्टिंग पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करता है। बेहतर होगा सही मौसम में जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जंगल में घूमते, ट्रैकिंग करते हुए खुशबूदार मसालों के पेड़ देखना और उनके बारे में जानने का शौक रखने वालों ये जगह बेस्ट है। यहां गाइड भी मौजूद रहते हैं। एडवेंचर तो करना चाह रहे हैं लेकिन बजट कम है, तो कयाकिंग का ऑप्शन बेस्ट है। महज 200 रुपए देकर पूरे 1 घंटे तक इसका मजा ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें