फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इन 8 रेलवे स्टेशन पर मिलता है सबसे टेस्टी खाना, कीमत भी बेहद कम

Sun, 23 Jun 2019 04:59 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
railway station - फोटो : instagram
खाने पीने के शौकीन लोग जायके के लिए दूर-दर तक चले जाते हैं। आज तक आपने मजेदार खाने का लुत्फ उठाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर का सफर किया होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में जहां आप बेहद स्वादिष्ट खाने का मजा ले सकते हैं। अगर आपको इन रेलवे स्टेशन पर जाने का मौका मिलेगा तो यहां खाने का लुत्फ लेना बिल्कुल मत भूलिएगा।
विज्ञापन

2 of 9
chole - फोटो : chole
जालंधर स्टेशन के छोले भटूरे
पंजाब के तंदूरी पराठे, चिकन और लस्सी के बिना वहां की ट्रिप ही अधूरा है, लेकिन एक बार आपने जालंधर स्टेशन के छोले भटूरे का टेस्ट ले लिया तो अगली बार से आपकी लिस्ट में ये भी शामिल होंगे। अब जब भी पंजाब जाएं तो जालंधर के छोले भटूरे टेस्ट करना न भूलें।
विज्ञापन

3 of 9
rice cutlet
हावड़ा स्टेशन का चिकन कटलेट 
हावड़ा स्टेशन कोलकाता में पड़ता है। अगर आपका जाना इस तरफ होता है तो और आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो यहां के मशहूर चिकन कटलेट खाना बिल्कुल ना भूलें।

4 of 9
kachori - फोटो : Instagram
अजमेर स्टेशन पर कढ़ी कचौरी
यूं तो राजस्थान का फेवरेट नाश्ता है, कढ़ी कचौरी। लेकिन अजमेर स्टेशन जाने का मौका मिले तो वहां की कढ़ी कचौरी को जरूर टेस्ट करें। अगर आपने पहले से इसका स्वाद लिया है तो आपको इसका टेस्ट अच्छे से मालूम होगा, लेकिन अगर आप पहली पर इसे खा रहे हैं तो पक्का आप जब भी दोबारा जाएंगे तो इसे टेस्ट करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 9
tikki - फोटो : file photo
टूंडला स्टेशन की आलू टिक्की
अगर आप दिल्ली से कानपुर का सफर कर रहे हैं तो इस बीच टूंडला स्टेशन पड़ता है। यहां की टिक्की आपने एक बार टेस्ट कर ली तो आप खुद कहेंगे कि आपने आज तक ऐसी टिक्की नहीं खाई है। अगली बार अगर टूंडला स्टेशन रास्ते में पड़े तो टिक्की खाना न भूलिएगा।
 
विज्ञापन

6 of 9
OATS POHA
रतलाम स्टेशन पर कांदा पोहा
पोहा खाना ज्यादातर सभी लोगों को पसंद होता है, लेकिन अगर किसी को पोहा खाना नहीं पसंद तो वो एक बार रतलाम स्टेशन का कांदा पोहा जरूर चखें। आपको पक्का पोहा अच्छा लगने लगेगा। 
विज्ञापन

7 of 9
rabdi - फोटो : Instagram
आबूरोड़ स्टेशन की रबड़ी
रबड़ी अमूमन सभी का फेवरेट मिष्ठान में से एक होता है। अगर आपने एक बार राजस्थान के आबूरोड़ स्टेशन की ठंडी और मोटी रबड़ी का मजा ले लिया तो शायद ही फिर आपको कहीं और की रबड़ी पसंद आए। 

8 of 9
चाय
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर लाल साह
भारत में चाय का सबसे ज्यादा उत्पादन असम में होता है। यहां की चाय को सबसे अच्छा माना जाता है। यहां आपको कई तरह की चाय मिलेंगी। दूर दूर से लोग यहां के टी गार्डन्स को देखने आते हैं। इसी के साथ यहां आए पर्यटकों की पहली पसंद लाल साह है। ये बिना दूध के चीनी के साथ बनाई जाती है। 
 
विज्ञापन

9 of 9
vada pav - फोटो : Instagram
कर्जत स्टेशन का वड़ा पाव
महाराष्ट्र के वड़ा पाव के चर्चे दुनियाभर में हैं। अगर आप महाराष्ट्र यात्रा के लिए निकले हैं और ऐसे में स्टेशन पर वड़ा पाव देख नजर फेर लिया तो समझिए पाप कर लिया। वड़ा पाव के साथ अगर आपको जीने की चटनी मिल गई तो समझिए दिन बन गया। कर्जत स्टेशन पर से निकलें तो वड़ा पाव लेने से खुद को न रोकिएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें