फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के हैं शौकीन तो ये हैं दिल्ली की जबरदस्त जगह, सिर्फ 200 रुपये में चखें भरपेट लजीज पकवान

Mon, 09 Sep 2019 05:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
खाने के शौकीन लोगों को हमेशा कम पैसों में अच्छे खाने की तलाश रहती है। भारत के अलग-अलग देशों के पारंपरिक स्वाद का मजा लेने के लिए दिल्ली में मौजूद इन 14 स्टेट भवन से अच्छी जगह क्या होगी। राजधानी में रहकर ही आपको गोवा के प्रॉन पेरी पेरी, बंगाल की नरम लुची से लेकर नागालैंड के फायरी पोर्क रिब्स आसानी से मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कुछ राज्य भवन कैंटीन के बारे में जहां आप जेब ज्यादा ढीली किए बिना अलग-अलग राज्यों के डिशेज का असली स्वाद के साथ मजा ले पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
आंध्र भवन 
अगर आपको आंध्रा खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप दिल्ली के अशोका रोड स्थित आंध्र भवन कैंटीन जा सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट के समय जाएंगे तो मेन्यू में यहां आपको सॉफ्ट इडली, कुरकुरा वड़ा और कई तरह के डोसे मिलेंगे, लेकिन एक चीज जिसके लिए यहां जगह मशहूर है वो है यहां की थाली। वेज थाली में आपको घी के साथ चावल, रसम, पापड़, दही, सब्जी, कंडी पोड़ी के साथ चटनी मिलती है। वहीं नॉन वेज थाली में मटन करी और चिकन फ्राई से आपका पेट भर जाएगा, लेकिन मन नहीं। इसके साथ बासमती चावल, मांस और मसालों से बनी हैदराबादी बिरयानी की खुशबू भर से आपका दिन बन जाएगा। ध्यान रखें अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो 1.30 बजे से पहले पहुंच जाएं। यहां 200 रुपये में दो लोग आराम से खाना खा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
गुजरात भवन, चाणक्यपुरी 
अगर आप गुजरात भवन जाने का प्लान कर रहे हैं तो खाली पेट जाएं, क्योंकि यहां की थाली में परोसा गया खाना आपकी कमर टाइट कर देगा। ये जगह देखने में तो बहुत साधारण सी है, लेकिन इनका हल्का खाना आप पर अपना जादू कर देगा। यहां जाएं तो थाली लें। थाली में आपको गुजराती दाल, चावल, भाकरवड़ी, गर्म और ताजे थेपला, सब्जी, फरसान, अचार, कथोड़ और पापड़ सर्व किए जाएगे। इसके साथ ही आपको एक तड़का लगा हुआ छाछ मिलेगा। यहां दो लोगों का बिल लगभग 300 रुपये आएगा।

4 of 7
बंगा भवन, बाराखंबा रोड 
बंगाा भवन को फेमस केटरर बिजोली ग्रिल चलाते हैं, जो पारंपरिक बंगाली तरीकों के साथ भोजन तैयार करते हैं। वो खाने को पीतल के बर्तन में सरसों के तेल से बनाते हैं, जिससे स्वाद के साथ किसी तरह का समझौता न किया जाए। बंगाली स्वाद लेने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां से आप निराश होकर नहीं लौटेंगे। यहां आप लूची के साथ कोशा मंगेशो (मसालेदार बंगाली मटन करी) का मजा ले सकते हैं। इसका स्वाद कई दिनों तक आपकी जुबां पर ताजा रहेगा। फिश लवर्स यहां सोरस हिलसा, भापा हिलसा, फिश पटुरी को स्टीम राइस के साथ ऑर्डर कर सकते हैं। यहां की दाब चिंगरी को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। मिष्टी दोई के साथ आप अपने भोजन को कंप्लीट कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कर्नाटक संघ, आर के पुरम 
अगर आपको डोसे का असली स्वाद लेना है तो इसके लिए कर्नाटक संघ बेस्ट जगह है। यह आर के पुरम के राव तुला राम रोड पर है। यहां जाएं तो मैसूर मसाला डोसा जरूर ऑर्डर करें। क्रिस्पी डोसे पर स्पाइसी चीली पेस्ट और साथ में गर्म-गर्म सांबर और चटनी खाते ही मजा आ जाएगा। नाश्ते में यहां सॉफ्ट इडली, क्रिस्पी वड़ा के साथ टैंगी रसम सर्व किया जाता है। यहां दो लोग 250 रुपये में पेट भर खाना खा सकते हैं। तो सोच क्या रहे हैं इस वीकेंड का करें प्लान।
विज्ञापन

6 of 7
जम्मू कश्मीर हाउस, चाणक्यपुरी 
यहां पर कोई तय मेन्यू नहीं है। हर दिन का मेन्यू बोर्ड पर लिखा रहता है, लेकिन यहां का मटन रोगन जोश बहुत ही मजेदार होता है। स्पाइसी ग्रेवी के साथ मटन आपके मुंह में खुद पिघल जाएगा। इसके अलावा आप यहां पर मटन सीक कबाब भी ट्राय कर सकते हैं। यहां दो लोगों के खाने का बिल लगभग 250 रुपये तक आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केरला हाउस, जंतर मंतर 
यहां एक बजे से पहले पहुंच जाए, क्योंकि लंच टाइम में इस जगह पर पैर रखने की भी जगह नहीं होती है। यहां थाली की कीमत सिर्फ 50 रुपये है। इसमें आपको चावल, रसम, सांभर और पापड़ मिलता है। इसके साथ अपने पेट में थोड़ी जगह मालाबार पराठा और बीफ फ्राई के लिए भी बचा लें, जिसे खाते ही आपका दिल खुश हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें