वैलेंटाइन सप्ताह को सेलिब्रेट करने के लिए अधिकतर कपल लंच व डिनर पर जाते हैं लेकिन आम दिनों से हटकर प्रेमी जोड़ा किसी ऐसे रेस्तरां में जाना चाहता है, जहां अच्छा जायका तो मिले ही, साथ ही रोमांटिक माहौल भी हो। कपल यहां लजीज खाना खाने के साथ ही खूबसूरत नजारों का भी लुफ्त उठा सके। रोमांटिक माहौल और खूबसूरत नजारे दिल की बात कहने के लिए एक बेहतर मौका देते हैं। ऐसे में इस वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए ऐसी ही किसी जगह की तलाश में हैं तो दिल्ली के बेहतरीन रूफटॉप रेस्तरां आपके लिए बेस्ट रहेंगे। दिल्ली के इन रेस्तरां और होटल में आपको खूबसूरत बाहरी व्यू देखने को मिलेगा। जायका और शानदार इंटीरियर सोने पर सुहागा होगा। यहां बैठकर आप खाना खा रहे होंगे तो दिल्ली को सुंदरता को ऊंचाइयों से देखने का आनंद भी मिलेगा। चलिए जानते हैं दिल्ली के सबसे खूबसूरत नजारों वाले रूफटॉप रेस्तरां के बारे में।