फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2022: फूडी पार्टनर को पसंद आ सकती हैं ये जगहें, रोमांस के साथ लजीज व्यंजन का मिलेगा मजा

Mon, 14 Feb 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Happy Valentine Day 2022 - फोटो : pixa
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में प्रेमी जोड़ों ने वैलेंटाइन डे को लेकर कई सारी योजनाएं बनाई होंगी। कुछ आशिक वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को गिफ्ट देने की प्लानिंग में हैं तो कुछ अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए किसी ट्रिप की योजना बना रहे होंगे। कपल्स वैलेंटाइन के मौके पर बाहर घूमने जाते हैं। आप किसी भी जगह का चयन करें लेकिन हर जगह को लेकर एक बात सामान्य होती है, जो आपके पार्टनर को अधिक इम्प्रेस कर सकती है, वह है वहां का खाना। अगर आप या आपका पार्टनर खाने का शौकीन है तो घूमने की प्लानिंग करते समय ऐसी जगह का चयन करें जहां खाने के लिए आपको एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन मिल सकें। रोमांस के साथ स्वादिष्ट खाना आपके वैलेंटाइन ट्रिप को बेहतर बना देगा। अगली स्लाइड्स में जानिए देश की उन चार जगहों के बारे में, जहां आप फूडी पार्टनर के साथ जा सकते हैं वैलेंटाइन डे पर घूमने।
विज्ञापन

2 of 5
Happy Valentine Day 2022 - फोटो : pixabay
जयपुर, राजस्थान 

वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ खास वक्त बिताने के लिए घूमने जा रहे हैं तो राजस्थान की पिंक सिटी यानी जयपुर जा सकते हैं। यह जगह शानदार किले, महलों, राजसी माहौल का आनंद देंगे। कपल्स के लिए पिंक सिटी रोमांटिक जगह है। जयपुर की खास बात ये है कि घूमने के साथ ही यहां आप राजस्थानी खाने का जायका ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Happy Valentine Day 2022 - फोटो : Pixabay
कोलकाता, पश्चिम बंगाल 

भारत के कोलकाता शहर की बात हो तो रसगुल्ले का जिक्र होना लाजमी है। यहां के मीठे स्पंजी रसगुल्ले पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। कोलकाता में रसगुल्लों के दस से ज्यादा प्रकार मिल जाएंगे। यहां खाने के लिए कई अच्छी और स्वादिष्ट डिश मिलेंगी। घूमने के लिए भी कोलकाता खूबसूरत है। अपने पार्टनर के साथ आप कोलकाता की सैर पर भी जा सकते हैं। 

4 of 5
Happy Valentine Day 2022 - फोटो : facebook
जैसलमेर, राजस्थान 

राजस्थान का जैसलमेर भी प्रेमी जोड़ों के लिए बेस्ट जगह है। यहां की रेतीली शाम काफी रोमांटिक होती है। इसके अलावा पारंपरिक राजस्थानी खाना खाकर उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे। अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर जैसलमर भी ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Happy Valentine Day 2022 - फोटो : facebook
कच्छ, गुजरात

देश के लजीज खानों में गुजराती थाली भी शामिल है। गुजरात अपने पर्यटन स्थल के लिए तो मशहूर है ही साथ ही पारंपरिक व्यंजन के लिए भी प्रसिद्ध है। आप यहां समुद्री किनारों, ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही लजीज व्यंजन का मजा ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें