फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में सैर की इच्छा होगी पूरी, कम बजट में घूमें ये खूबसूरत देश

Thu, 17 Oct 2019 02:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
घूमने की इच्छा तो हर किसी की होती है। ऐसे में लोग अपने देश की सैर तो आसानी से कर लेते हैं लेकिन बात अगर विदेश में सैर की होती है तो फिर लोग मायूस हो जाते हैं। क्योंकि उनको लगता है कि भारत के अलावा किसी और देश में घूमना महंगा पड़ सकता है। अगर आप की भी यहीं सोच है तो हम आपको बता दें कि इस खूबसूरत देश में आप कम बजट में भी यात्रा कर सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन सा देश है।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
नेपाल या भूटान नहीं
लोगों को लगता है कि अगर अलग देश और सस्ते देश की बात कर रहें होंगे तो जरूर ही नेपाल या भूटान देश होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि नेपाल या भूटान नहीं बल्कि ये देश है तुर्की। जहां की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। लेकिन अगर मौका मिले तो एक बार इस देश की सैर पर जरूर जाएं।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर
तुर्की देश एशिया का एक बेहद ही खूबसूरत और सस्ता देश है। इस देश में घूमने के लिए बहुत सी सुंदर जगह हैं। जिनमें इस्तांबुल, एंटालिया, कापाडोसिया जगह जरूर घूमें। इस देश के हर कोने में सुंदरता बसी है। अनोखे प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने का अनुभव आप कभी नहीं भूलेंगे। यहां पर आपको ऑलिव के बागान के साथ ही अठखेलियां करती समु्द्र की लहरें भी बीच पर दिख जाएंगी। तुर्की को देखने के बाद एहसास होगा कि इस देश की सैर सबसे अलग अनुभव है।

4 of 6
- फोटो : pixa
खाने-पीने का है भंडार
अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन है तो ये देश आपके लिए किसी जन्नत से कम नही है। बकलावा, कंपीर के साथ ही सलाद और पिज्जा भी यहां पर बेहद स्वादिष्ट मिलते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
ऐतिहासिक जगहें है शानदार
तुर्की में राजाओं का इतिहास बेहद समृद्ध है। इस्तांबुल के साथ ही एक और शहर कापाडोसिया भी बेहद सुंदर जगह है। इस शहर में हॉट एयर बैलून, हार्स राइडिंग और भूमिगत घर का लुत्फ आप उठा सकते हैं। यहां की वाइन बहुत ही लोकप्रिय है   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
भले ही भारत का रुपया यहां के करेंसी के मुकाबले थोड़ा सस्ता है लेकिन इस देश की सैर के लिए 50 हजार से 60 हजार रुपये तक में आराम से छह दिन और सात रातें गुजार सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें