हम्पी, कर्नाटक
ऐसे ही एक और शहर के बारे में हम बताने जा रहें हैं जिसकी सैर करने पर आपको इस शहर से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं के बारे में सुनने को मिलेगा। हम्पी, ये शहर कर्नाटक राज्य में बसा है और हिंदूओं की गहरी आस्था का केंद्र है। कहते हैं कि रामायण में जिस वानरराज सुग्रीव का जिक्र किया गया है हम्पी वहीं जगह है। इसी जगह पर राम और सुग्रीव के साथ मिलकर रावण के विरुद्ध लड़ाई की योजना बनाई गई थी। इस शहर में इतने प्राचीन मंदिर है कि इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया है।
जिंदगी में मौका मिले तो इन जगहों की सैर करने जरूर जाएं क्योंकि ये जगह देखने में जितनी सुंदर है। उतनी ही सुंदर इन शहरों से जुड़ी दिलचस्प कहानियां हैं।