फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन जा रहे हैं तो इन जगहों पर लें भारतीय फूड का आनंद, जलेबी से लेकर इडली सबकुछ मिलेगा

Tue, 22 Oct 2019 02:49 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लंदन की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में होती है। इसे 21वीं सदी का शहर कहा जाता है। बड़ी तादाद में हर साल पर्यटक लंदन घूमने जाते हैं। भारत से भी बड़ी संख्या में पर्यटक लंदन जाते हैं। यहां घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई ऐसी जगहें जो आपके दिल में उतर जाएंगी। लंदन में आप बिग बेन क्लॉक टावर, वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो, चर्चिल वॉर रूम और मैडम तुसाद म्यूजिक आदि जगह घूम सकते हैं। अगर आप लंदन जा रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि यहां कहां आपको भारतीय स्ट्रीट फूड मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
अगर आप लंदन जा रहे हैं तो भारत की गर्मागर्म जलेबी, इडली और दूसरे स्ट्रीट फूड को बिल्कुल भी मिस नहीं कर पाएंगे। आपको ये सारे स्ट्रीट फूड लंदन में भी मिल जाएंगे। इतना ही नहीं जहां लदन में ये भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद मिलता है वहां लोग कतार लगाकर इन्हें खाने के लिए आतुर रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आप लंदन में जलेबी जंक्शन पर भारत की जेलीबा का स्वाद चख सकते हैं। यहां गर्मागर्म जलेबी मिलती हैं। भारत में फुटपाथ पर मिलने वाली जलेबी की तरह ही यहां भी फुटपाथ पर आपको गर्मागर्म जलेबी मिलेंगी, जो आपके सामने ही बनाई जाएंगी। इतना ही नहीं जलेबी जंक्शन पर आपको अदरक वाली चाय, समोसा, चाट और छोले भटुरे भी मिल जाएंगे। यह जलेबी जंक्शन 93 ब्रॉडवे साउथहॉल यूबी 1 एनएन पर स्थित है।
 

4 of 5
- फोटो : Social Media
लंदन में आपको साउथ इंडियन फूड भी मिलेगा। यहां आपको इडली,डोसा और सांभर का स्वाद भी आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए आपको बस मुरुगम इडली शॉप जाना होगा। यह दुकान 315 हाई एसटी एन, मनोर पार्क लंदन में स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
लंदन में अगर आप भारतीय वेज और नॉनवेज रोल का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो सेंट्रल लंदन आपका इंतजार कर रह रहा है। यहां आपको आपको भारत में मिलने वाले सारे तरह के रोल मिलेंगे। इनमें अचारी पनीर रोल, चिकन टिक्का रोल शामिल हैं। इसके अलावा यहां आपको केसर वाली लस्सी भी मिलेगी। इसके अलावा यहां आपको पाव भाजी और वडा पाव भी मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें