फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के इन बस स्टॉप से मिलेंगी टूरिस्ट बसें, सस्ते में घूम सकते हैं उत्तराखंड और हिमाचल

Tue, 22 Oct 2019 11:33 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tourist
अगर आप उत्तराखंड और हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट कम है तो हम आपको बता रहे हैं कि कहां से बस पकड़कर आप सस्ते में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस को घूम सकते हैं। दरअसल, दिल्ली से उत्तराखंड की दूरी करीब 400 किमोलीटर के आसपास है। आप दो दिन की छुट्टी में उत्तराखंड के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस की सैर कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि हिमाचल और उत्तराखंड में कहां घूमें और कहां से आपको सस्ते में बस मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
tourist destination
अगर आप नैनीताल घूमने की सोच रहे हैं तो दिल्ली से नैनीताल की दूरी महज 337  किलोमीटर है। आप दिल्ली से करीब 7- 8 घंटे में बस के जरिए नैनीताल पहुंच सकते हैं। नैनीताल जाने के लिए आपको आनंद विहार से बस मिलेगी। आप चाहे तो उत्तराखंड परिवहन की बस से दिल्ली से नैनीताल जा सकते हैं, अगर आपको प्राइवेट टूर एंड ट्रैवल की बस में नैनीताल का सफर तय करना है तो आपको ये बसें आनंद विहार के बाहर से मिलेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
nainital
इन लग्जरी बसों के जरिए आप महज 6 घंटे में दिल्ली से नैनीताल की दूरी तय कर सकते हैं। इसी तरह आपको हिमाचल जाने के लिए भी आनंद विहार और कश्मीरी गेट से बसें मिल जाएंगी। आप चाहें तो मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन भी जा सकते हैं। 

4 of 5
Himachal
हिमाचल भवन के बाहर से डायरेक्ट हिमाचल की बसें मिलती हैं। इसके अलावा कश्मीरी गेट और आनंद विहार से भी आप हिमाचल जा सकते हैं। हिमाचल में आप धर्मकोट, शिमला और दूसरे टूरिस्ट प्लेसेस पर घूम सकते हैं। दिल्ली से हिमाचल की दूरी महज 342 किलोमीटर है और आप 7  घंटे में बस के जरिए यहांं पहुंच सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Himachal
हिमाचल में आप धर्मकोट घूम सकते हैंं। धर्मकोट छोटा-सा पर्यटक स्थल है जहां आप कैपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। यह जगह मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। इस गांव के आस-पास आपको देवदार के घने जंगल दिखेंगे। यह छोटा-सा पर्यटन स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास करने के केंद्र हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें