फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: सफर के दौरान उल्टी और चक्कर आने से हैं परेशान, तो इन टिप्स से ट्रैवल सिकनेस करें दूर

Tue, 26 Apr 2022 06:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रैवल सिकनेस - फोटो : Istock
लोगों को घूमने का शौक होता है। ऐसे में वह मौका मिलते ही किसी यात्रा का प्लान बना लेते हैं। कभी किसी रोड ट्रिप पर कार से, तो कभी दूर के सफर के लिए हवाई जहाज से यात्रा करने की तैयारी कर लेते हैं। वह रोमांचक सफर के लिए तो उत्साहित होते हैं। लेकिन सफर के दौरान अक्सर ही कुछ लोगों की तबियत खराब हो जाती है। दरअसल, कुछ लोगों को ट्रैवल सिकनेस होती है, यानी यात्रा करते समय उन्हें उल्टी आना, चक्कर आना, पेट दर्द करना जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसा कार में सफर करते समय भी हो सकता है या फिर हवाई जहाज और समुद्री यात्रा के समय भी हो सकता है। इस कारण उनके सफर का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आप भी ट्रैवल सिकनेस या मोशन सिकनेस से परेशान हैं और इस कारण घूमने का मन होते हुए भी यात्रा करने से बचते हैं तो यहां आपको मोशन सिकनेस को कम करने के कुछ आसान से टिप्स बताए जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर सफर के दौरान उल्टी और चक्कर की परेशानी को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कार से सफर करते समय क्या करें? - फोटो : Pixabay
कार से सफर करते समय क्या करें?

रोड ट्रिप पर जा रहे हैं और आपको कार सिकनेस है, यानी कार में सफर के दौरान आपको उल्टी आती हैं या घुमावदार रास्तों में चक्कर महसूस होता है या किसी भी तरह से आपका मन बीमार महसूस करता है तो इससे बचने के लिए सफर शुरू करने से पहले अपने साथ नींबू रख लें। जब आपको उल्टी महसूस हो तो नींबू का एक स्लाइस काटकर उसे चाटने से बेहतर महसूस करेंगे।

नींबू के अलावा आप अदरक भी रख सकते हैं। सूखा हुआ अदरक मुंह में रखने से आपको फायदा मिलेगा।

कार सिकनेस में पुदीना भी असरदार होता है। पुदीने का तेल थोड़ा सा रुमाल में डालकर उसे सूंघने से उल्टी महसूस नहीं होती और जी मिचलाने की समस्या भी कम होती है।
विज्ञापन

3 of 5
कार से सफर करते समय क्या करें? - फोटो : pixa
लंबी रोड ट्रिप हो तो लगातार सफर न करें। बल्कि रास्ते में रुक कर कुछ देर बाहर की हवा लें। थोड़ा टहल लें। 

रोड ट्रिप में अक्सर लोगों को कमर दर्द की समस्या भी हो जाती है। आप अपना कुशन साथ रख सकते हैं, ताकि पीठ या कमर में दर्द कम हो सके। 

4 of 5
हवाई जहाज से सफर करते समय क्या करें? - फोटो : iStock
हवाई जहाज से सफर करते समय क्या करें?

अगर आप हवाई जहाज में सफर करने वाले हैं लेकिन आपको प्लेन में ट्रैवल करते समय एंग्जाइटी या अन्य समस्याएं होती हैं तो इसे कम करने के लिए सफर के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल या कुछ पढ़ने से बचें। वरना आपको ज्यादा चक्कर महसूस होंगे। प्लेन में सफर के समय सिर झुकाकर न बैठें। ऑयली खाना खाकर सफर न करें। न ही ज्यादा हैवी मील लेकर ट्रैवल करें। कान दर्द या चक्कर आने की दवा साथ रखें, इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानी में सफर करते समय क्या करें? - फोटो : iStock
पानी में सफर करते समय क्या करें?

अगर आप किसी ऐसी जगह गए हैं, जहां आपको नदी, झील या समुद्र की यात्रा करनी हैं और पानी में सफर के दौरान आपकी तबियत खराब होने लगती है तो कुछ टिप्स को अपनाएं। पानी में सफर के दौरान लोगों का उल्टी आने की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए हैवी मील खाकर यात्रा बिल्कुल न करें। वरना डाइजेशन धीमा होगा और उल्टी की समस्या बढ़ जाएगी। अदरक, पेपरमिंट जैसी चीजों को साथ रखें। इनसे चक्कर आना या उल्टी महसूस होना कम लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें