फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: किसी डरावनी जगह पर घूमने का है प्लान, तो सफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 14 Jul 2022 03:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भूतिया जगह जाने के लिए टिप्स - फोटो : facebook
Travel Tips: घूमने का शौक रखने वाले कई युवाओं को एडवेंचर से प्यार होता है। वह अक्सर किसी ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां का सफर रोमांचक हो। ऐसे में लोग भूतिया या डरावनी जगहों पर भी जाना पसंद करते हैं। भारत में कई सारी डरावनी जगहें हैं, जहां कि कहानियाँ ही रोमांच को बढ़ा देती हैं। कुछ जगहों को तो सरकार ने ही भूतिया घोषित करते हुए शाम के समय जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इन जगहों पर कुछ अजीब चीजों को होते महसूस किया गया है। कुछ जगहों को लोग शापित मानते हैं तो कुछ जगहों पर रूह के होने की बात कहते हैं। ये दावे सच हैं या झूठ, इसका अनुभव करने के लिए लोग अक्सर ऐसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आप किसी डरावनी या भूतिया जगह पर घूमने का सोच रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। किसी डरावनी जगह पर न करें इन बातों को नजरअंदाज।
विज्ञापन

2 of 5
भूतिया जगह जाने के लिए टिप्स - फोटो : istock
जगह की पूरी जानकारी

भूतिया जगह जाने की योजना है तो जहां भी घूमने का सोच रहे हैं, उस जगह की पूरी जानकारी एकत्र कर लें। वहां कैसे और कब जाना है? ऐसी जगहों पर जाने और वक्त बिताने के क्या नियम हैं, जैसे कई डरावनी जगहों पर रात में रुकने की मनाही है। ऐसे में नियमों का पालन करें। एडवेंचर के लिए कुछ ऐसा न करें, जिससे आपको पछताना पड़े।
विज्ञापन

3 of 5
भूतिया जगह जाने के लिए टिप्स - फोटो : Pixabay
जरूरी सामान

किसी भी जगह पर जाने के लिए वहां से संबंधित जरूरी सामान होना चाहिए। जैसे अगर आप ठंडी और पहाड़ी जगहों पर जा रहे हैं तो गर्म कपड़े, ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां ट्रैकिंग करनी पड़ सकती हैं तो ट्रैकिंग शूज, अंधेरे या रात में वक्त बिताना हो तो इमरजेंसी लाइट व टॉर्च आदि अपने सामान के साथ जरूर पैक करें।  

4 of 5
भूतिया जगह जाने के लिए टिप्स - फोटो : istock
स्वास्थ्य पर ध्यान

अक्सर लोग घूमने का प्लान तो बना लेते हैं लेकिन अपने या साथ के लोगों की हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। जब आप बहुत ज्यादा उत्साहित होते हैं तो आपका हार्ट रेट बढ़ता है। डर के कारण कई बार इंसान की जान तक चली जाती है। इसलिए ऐसी किसी भी जगह पर जाने से पहले खुद का और साथ वालों का हेल्थ चेकअप करा लें। हो सकता है कि आपका दिल मजबूत हो लेकिन साथ जा रहे दोस्त को डरावनी जगह पर किसी तरह की परेशानी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूतिया जगह जाने के लिए टिप्स - फोटो : facebook
मानसिक तौर पर सब हों तैयार

कई बार अधिकतर साथी जिस जगह पर जाना चाहते हैं, वहां घूमने का प्लान बन जाता है। आपके ग्रुप में कोई ऐसा भी हो सकता है जो ऐसी डरावनी या भूतिया जगह पर नहीं जाना चाहता लेकिन पूरे ग्रुप के चक्कर में हामी भर देता है। लेकिन वह मानसिक तौर पर तैयार नहीं होता। इस तरह की किसी भी जगह पर जाने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें