फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Hanuman Mandir: भारत के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के करने हैं दर्शन तो यहां से करें सफर की शुरुआत

Wed, 13 Jul 2022 02:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रसिद्ध हनुमान मंदिर - फोटो : iStock
Famous Hanuman Mandir In India: भारत धर्म और आध्यात्म का केंद्र है। भारत में कई सारे धार्मिक स्थल हैं। भारत के उत्तर में माता वैष्णो देवी का प्राचीन मंदिर और बाबा अमरनाथ का धाम है तो वहीं दक्षिण में रामेश्वरम और कन्याकुमारी है। लगभग हर राज्य में प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन सभी मंदिरों की महिमा विश्व विख्यात है। हिंदू धर्म में लोगों की अपनी अपनी मान्यताओं के मुताबिक, कई देव, ईष्ट व भगवान है। भारत वह देश है, जहां 52 शक्तिपीठ, 11 ज्योतिर्लिंग और कई अन्य देवी देवताओं के मंदिर हैं, जहां भक्तों की मान्यताएं पूरी होती हैं। इन्हीं ईष्ट देवों के मंदिरों में बजरंगबली के मंदिरों की महिमा भी अपार है। अगर आप हनुमान जी के भक्त हैं तो देश के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं भारत में स्थित सबसे प्रसिद्ध और सिद्ध हनुमानजी के मंदिरों के बारे में, कहां स्थित है कौन सा हनुमान मंदिर।
विज्ञापन

2 of 6
बालाजी हनुमान मंदिर, राजस्थान - फोटो : facebook
बालाजी हनुमान मंदिर, राजस्थान

राजस्थान के चुरू जिले में स्थित सालासर गांव में हनुमान जी का बहुत ही सिद्ध प्राप्त मंदिर है। इस मंदिर को चमत्कारी माना जाता है। बालाजी के नाम से मशहूर इस हनुमान मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा दाढ़ी और मूंछ वाली है। यहां लोग अपने दुख दर्द लेकर आते हैं और खुश होकर जाते हैं। मान्यता है कि उनकी मनोकामनाएं पूरी जरूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना करते हुए - फोटो : अमर उजाला
हनुमानगढ़ी, अयोध्या

प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में हनुमानगढ़ी नाम का भव्य मंदिर है। राम जन्मभूमि के करीब एक ऊंचे टीले पर मंदिर स्थित है। मंदिर में प्रवेश के लिए 60 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। बिना हनुमानगढ़ी के दर्शन किए अयोध्या की यात्रा अधूरी मानी जाती है।

4 of 6
bajrangi
लेटे हुए हनुमान जी, प्रयागराज

उत्तर प्रदेश में स्थित संगम नगरी प्रयागराज में संगम किनारे हनुमानजी की प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में है। 20 फीट लंबी यह प्रतिमा हर साल पानी में डूब जाती है। माता जाता है कि गंगा जी हनुमान प्रतिमा को स्नान कराने के लिए उफान पर आती हैं। नदी का स्तर बढ़ना संकट माना जाता है लेकिन प्रयागराज में इसे शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
मेहंदीपुर बालाजी - फोटो : facebook
मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान 

राजस्थान में जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर जयपुर-बांदीकुई बस मार्ग पर मेहंदीपुर में बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को मेहंदीपुर बालाजी के नाम से भी जाना जाता है। यहां भूत प्रेत की बाधाओं को दूर किया जाता है। कहते हैं कि जो लोग इस समस्याओं से पीड़ित होते हैं, उन्हें यहां लाने पर भूत प्रेत से बचाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जी की पूजा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
गिरजाबंध हनुमान मंदिर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से 25 किलोमीटर की दूरी पर बजरंगी का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का नाम रतनपुर वाले गिरजाबंध के रूप में भी जाना जाता है। यह इकलौता हनुमान मंदिर है, जहां बजरंगबली नारी के रूप में मौजूद है। इस स्थान को महामाया नगरी के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें