Best Places to Visit in Rajasthan: अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार राजस्थान जा सकते हैं। यह मौसम राजस्थान घूमने के लिए एकदम उचित है। इस मौसम में राजस्थान के शहरों की खूबसूरती और घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा। राजस्थान अपने शाही सत्कार, सुंदर और भव्य महलों, अपनी संस्कृति के लिए मशहूर है। राजस्थान के कई शहर दोस्तों, परिवार वालों, बच्चों या पार्टनर के साथ घूमने के लिहाज से बेहतरीन विकल्प हैं। यहां हिंदी फिल्मों के किसी खास सीन के जैसे रेतीले मैदान में फोटो शूट करवा सकते हैं, तो वहीं ऊंट की सवारी, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, प्रसिद्ध महलों और ऐतिहासिक इमारतों में वक्त बिताकर शाही सानो शौकत का लुत्फ उठा सकते हैं। राजस्थान की स्थानीय बाजार भी आपके सफर को सुहाना बना देंगी। यहां से आप कई सुंदर स्थानीय और पारंपरिक चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वैसे तो राजस्थान बहुत बड़ा प्रदेश है, लेकिन अगर आप घूमने के लिए राजस्थान की ओर रुख कर रहे हैं, तो यहां के सबसे खूबसूरत शहरों के सफर पर निकलें। ये रहे दोस्तों के साथ घूमने के लिए राजस्थान की बेस्ट जगहें।