फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips And Tricks: किसी भी हिल स्टेशन को घूमने के दौरान न करें ये गलतियां, पैसा और समय दोनों होगा बर्बाद

Sat, 31 Dec 2022 09:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हिल स्टेशन के सफर के टिप्स - फोटो : Pixabay

Travel Tips and Tricks: सर्दी का मौसम है। इस मौसम में घूमने का आनंद ही अलग होता है। लोग सर्दियों में सफर पर जाते हैं। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए किसी शानदार जगह का चयन करते हैं। इस मौसम में अक्सर लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। वैसे तो हिल स्टेशनों पर साल भर पर्यटकों की भीड़ रहती है, लेकिन सर्दियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए लोग पहाड़ी जगहों पर सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं। हालांकि आजकल की भागदौड़ और व्यस्त जिंदगी में लोगों के पास घूमने फिरने के लिए बहुत अधिक समय नहीं होता। दफ्तर से छुट्टियां भी अधिक नहीं मिल पाती। ऐसे में कम दिनों में किसी हिल स्टेशन को पूरी तरह से एक्सप्लोर करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। साथ ही अगर बजट में घूमना है तो कुछ ऐसी गलतियों से बचना होता है, जो पैसा और समय दोनों ही बर्बाद कर सकता है। आइए जानते हैं हिल स्टेशन की सैर करते समय किन गलतियों से बचें।

विज्ञापन

2 of 5
हिल स्टेशन के सफर के टिप्स - फोटो : social media
ठहरने और घूमने के लिए बनाएं सही योजना

अक्सर पर्यटक बजट में सफर के लिए किसी ऐसे होटल की बुकिंग कर लेते हैं, जो सस्ता हो। हिल स्टेशन पर बीच लोकेशन, माल रोड या बाजारों के बीच स्थित होटल के कमरे महंगे होते हैं। ऐसे में लोग भीड़भाड़ वाली जगह से थोड़ी दूरी पर होटल बुक कर लेते हैं। माल रोड या बाजार से दूर स्थित होटल में कमरा कम पैसों में मिल जाता है। हालांकि लोग पैसे बचाने के चक्कर में एक चूक कर जाते हैं। ध्यान रखें कि होटल की बुकिंग बीच शहर से कुछ मीटर की दूरी पर करें लेकिन वह इतना दूर न हो कि आपको आने जाने के लिए अधिक व्यय करना पड़ जाए। माल रोड से दो तीन किलोमीटर की दूरी पर होटल लेने से आपको किसी जगह पर पहुंचने के लिए अधिक वक्त लग सकता है, साथ ही अगर टैक्सी बुक कर रहे हैं तो चार्ज भी ज्यादा देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
हिल स्टेशन के सफर के टिप्स - फोटो : Pixabay
स्थानीय परिवहन का खर्च

बजट में सफर के लिए आप ट्रेन या बस का विकल्प तो चुन लेते हैं, लेकिन हिल स्टेशन पर पहुंचकर पैसों की बचत करने के लिए बस से घूमने वाले पॉइंट पर जाते हैं। इसमें समय अधिक लग सकता है और दो दिन के ट्रिप में सब कुछ घूमना असंभव हो जाता है। वहीं अगर आप कोई निजी टैक्सी बुक करते हैं तो भले ही समय कम लगे लेकिन पैसे अधिक व्यय करने पड़ सकते हैं। इसलिए सोच समझ कर स्थानीय जगहों को घूमने की योजना बनाएं। अगर बस से सफर कर रहे हैं तो कम समय में घूमने की प्लानिंग कर लें। वहीं टैक्सी से सफर कर रहे हैं तो जितना हो सके, किराया कम कराने की कोशिश करें।

नोट- हिल स्टेशन पर कम पैसों और कम समय में घूमने के लिए किराए पर स्कूटी या बाइक मिलती है। अगर आप टू व्हीलर अच्छे से चला पाते हैं तो हिल स्टेशन पर स्कूटी किराए पर लेकर सफर पर निकलना सबसे बेहतर विकल्प है।

4 of 5
हिल स्टेशन के सफर के टिप्स - फोटो : istock
होटल बुकिंग करते समय गलतियां

 लोग होटल बुकिंग करते समय कमरे की कीमत पर ध्यान देते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आसपास आबादी हो। खाने के लिए रेस्तरां या दुकानें हों। होटल की लोकेशन ऐसी हो, जहां से सार्वजनिक परिवहन या टैक्सी स्टैंड बहुत अधिक दूर न हो। पहाड़ों पर एक किलोमीटर का रास्ता भी लंबा लग सकता है, क्योंकि यह चढ़ाई नुमा होता है और मैदानी क्षेत्रों पर रहने वालों के लिए यह सफर तय करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिल स्टेशन के सफर के टिप्स - फोटो : istock
टैक्सी-बस स्टैंड की दूरी

ध्यान रखें कि सफर के लिए जहां ठहर रहे हैं, वहां से टैक्सी और बस स्टैंड करीब हो, ताकि कम समय में वहां पहुंचा जा सके। होटल से टैक्सी स्टैंड तक जाने में ही अगर आपको समय व्यय करना पड़ेगा तो हिल स्टेशन के पर्यटन स्थलों की सैर में भी समय अधिक लगेगा। पैसा भी अधिक व्यय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें