फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Guide: भारत की सबसे ठंडी और गर्म जगहें, सफर से पहले जानें किस मौसम में जाना है बेहतर

Sat, 04 Jun 2022 03:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारत की सबसे ठंडी और गर्म जगहें - फोटो : pixa
Travel Guide India's Hottest And Coldest Places: भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर राज्य में लगभग अलग अलग मौसम देखने को मिलता है। इन दिनों गर्मी का मौसम है, इसलिए कई शहरों में चिलचिलाती धूप और गर्मी है, हालांकि इसी मौसम में लोग गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए सफर पर जाते हैं। ऐसे में लोग ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं, जो गर्मी में उन्हें राहत दें। गर्मियों की छुट्टियों में ठंडी जगहों पर जाने की प्लानिंग करते हैं। अब गर्मियों के मौसम में ऐसे कौन से राज्य, शहर होंगे जो ठंडे होंगे? एक ओर दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में पारा 42 डिग्री के पार हो चुका है, ऐसे में जून के महीने में कम तापमान वाली जगहों पर छुट्टी बिताने के लिए आपको ये पता होना चाहिए कि इस महीने में कहां सबसे ज्यादा ठंड होगी और कहां सबसे ज्यादा गर्मी। अगर आपको गर्मियों में कहां जाना है, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां आपको भारत की सबसे ठंडी और सबसे गर्म जगहों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
लेह - फोटो : अमर उजाला
भारत की सबसे ठंडी जगहें

लेह लद्दाख

लेह लद्दाख में पूरे साल ठंडक रहती है। हिमालय पर्वतमाला पर बीच बसे लद्दाख में सर्दियों के मौसम में इतनी ज्यादा ठंड होती है कि तापमान माइनस में चला जाता है। ऐसे में लद्दाख घूमने के लिए गर्मियों का मौसम सबसे बेहतर है। इस मौसम में पारा दो से 12 डिग्री सेल्सियस रहता है। आप मजे से यहां बर्फीले पहाड़, जून के महीने में ठिठुरन को महसूस कर सकते हैं। लद्दाख में तिब्बती संस्कृति देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 7
तवांग, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : Istock
तवांग

अरुणाचल प्रदेश का तवांग भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। भारतीय और विदेशी पर्यटकों के बीच तवांग लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। सर्दी के मौसम में यहां भारी बर्फबारी और हिमस्खलन होता है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस में चला जाता है। ऐसे में अगर तवांग की प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही ठंडक को महसूस करना है तो गर्मी के मौसम में यहां जाएं।

4 of 7
हिमाचल प्रदेश में केलांग - फोटो : संवाद
केलांग

हिमाचल प्रदेश पर कई हिल स्टेशन हैं, जहां पर्यटक सर्दियों और गर्मियों की छुट्टियों में जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर हिमाचल प्रदेश की सबसे ठंडी जगहों की बात करें तो केलांग जा सकते हैं। लेह मेन रोड से करीब 40 किलोमीटर में फैले इस शहर में तापमान कम रहता है। गर्मियों में आप इस कोल्ड ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। चाहें तो शिमला, मनाली, सोलांग वैली, कुल्लू आदि भी गर्मियों में जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जैसलमेर, राजस्थान - फोटो : Facebook/World of Rajasthan
भारत की सबसे गर्म जगहें  

जैसलमेर

पर्यटन के लिहाज से राजस्थान में बहुत ही अच्छी जगहें हैं लेकिन गर्मी के मौसम में यहां पारा बहुत ज्यादा हो जाता है। राजस्थान के जैसलमेर में लाखों पर्यटक आते हैं लेकिन इन दिनों जैसलमेर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान है। गर्मी के मौसम में जैसलमेर जाने का प्लान न बनाएं। दिन के समय यहां चिलचिलाती धूप में घूमना आपको पसंद नहीं आएगा। हालांकि सर्दी के मौसम में राजस्थान के जैसलमेर, जयपुर समेत कई जगहों पर जा सकते हैं। सर्दियों के समय यहां का मौसम बहुत सुहाना हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली में इंडिया गेट - फोटो : Pixabay
दिल्ली एनसीआर

भारत की राजधानी दिल्ली और आसपास के जिले जैसे नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा आदि में गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा पारा रहता है। दिल्ली में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच चुका है। गर्मी के मौसम में दिल्ली घूमने में पसीना और चिलचिलाती धूप झेलनी पडे़ेगी। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली और आसपास के शहरों के पर्यटन स्थल पर जाने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - फोटो : Twitter
गुजरात

इन दिनों गुजरात का मौसम भी बहुत गर्म रहता है। गुजरात के शहरों में 42 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया है। इसलिए गुजरात के कच्छ,स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारिका समेत अन्य किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना है तो कुछ महीने रुक जाएं। गुजरात घूमने के लिए सर्दी का मौसम ज्यादा बेहतर रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें