फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheap Budget Weekend Trip: गर्मियों में वीकेंड ट्रिप कर रहें हैं प्लान, तो कम पैसों में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें

Thu, 02 Jun 2022 06:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बजट में वीकेंड ट्रिप डेस्टिनेशन - फोटो : अमर उजाला
Cheap Budget Weekend Trip: मौसम का पारा बढ़ रहा है और गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। ऐसे में दोस्तों, परिवार, बच्चों के साथ अगर आप किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय है। बच्चों के स्कूल में तो पहले से छुट्टी है ही, आप भी ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं या वीकेंड पर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। गर्मी बहुत ज्यादा है ऐसे में अगर ठंडी जगहों पर जाना चाहते हैं तो भी आपके पास कई हिल स्टेशन के विकल्प हैं। लेकिन अगर कम समय में यानी वीकेंड में घूमने जा रहे हैं, तो किसी ऐसी जगह का चयन करें, जिसे दो से तीन दिन में एक्सप्लोर कर सकें। सबसे जरूरी है ट्रिप के लिए बजट। आप कम पैसों में ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां आपका वीकेंड परफेक्ट गुजरे। इसके लिए आपको कुछ शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं बजट में वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
अल्मोड़ा - फोटो : istock
अल्मोड़ा

वीकेंड पर उत्तराखंड के हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। दिल्ली से उत्तराखंड का सफर कम समय में तय कर सकते हैं। उत्तराखंड में आप देहरादून या अल्मोड़ा जा सकते हैं। बस से बहुत कम किराए में आप ट्रैवल कर पाएंगे। ट्रेन का किराया भी कम ही है। अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। बच्चों से लेकर बड़ों के लिए कई एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ उठाने को मिलेगा। यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें भी हैं। रहने और खाने का खर्च भी अधिक नहीं है। लगभग 5 से 10 हजार में आप पूरे परिवार के साथ एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मनाली की चोटियां। - फोटो : अमर उजाला
मनाली

हिमाचल प्रदेश में भी कई पर्यटन स्थल है। कम समय और कम पैसों में आप मनाली शहर घूम सकते हैं। मनाली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर सोलांग वैली और अटल टनल है, जहां आपको बर्फ के पहाड़ भी देखने को मिलेंगे। दिल्ली से मनाली की सैर आप तीन दिनों में आराम से करके वापस भी आ जाएंगे। 500 से 800 रुपये में आपको अच्छे होटल में बढ़िया कमरा मिल सकता है। दिल्ली से मनाली का बस का किराया 870 रुपये से लेकर 1580 रुपये तक का है। 

4 of 5
ऋषिकेश - फोटो : istock
ऋषिकेश

वीकेंड पर आप उत्तराखंड की आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश की सैर भी कर सकते हैं। ऋषिकेश की सुंदरता और शांति आपको सुकून देगी। कम पैसों में यात्रा करने के लिए दिल्ली से ऋषिकेश जाने वाली बस से सफर कर सकते हैं, जिसका किराया 569 रुपये है। पांच से 6 घंटे में आप ऋषिकेश पहुंच जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी - फोटो : अमर उजाला
मसूरी

शुक्रवार से रविवार के बीच आप दिल्ली से मसूरी के लिए रवाना हो सकते है। यहां आप अपना वीकेंड शानदार तरीके से मना सकते हैं। 900 रुपये के खर्च में आप मसूरी पहुंच जाएंगे। यहां आपको कैंपटी फॉल घूमने को मिलेगा। कई अन्य पर्यटन स्थलों पर भी आप जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें